RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर : छात्र सम्मान व विदाई समारोह मे छात्रों को किया गया सम्मानित।

छात्र सम्मान एवं विदाई समारोह में मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत स्थित  मैथमेटिक्स कोचिंग संस्थान में छात्र सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह मे मुख्य अतिथि शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, एस आई श्वेता कुमारी तथा कोचिंग संस्थान के संचालक हरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पिन्टू भैया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने छात्र और छात्राओं को शाॅल, बुके एवं उपहार देकर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने कहा कि इस संस्थान में पढने वाले विद्यार्थी हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। यह इस संस्थान के लिए गौरव की बात है। इस संस्थान द्वारा दिए गए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण ही यहाँ के लड़के एवं लड़कियाॅ सफलता की सीढ़ी पर चढ़ रहे हैं। सम्मान समारोह में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, एस आई श्वेता कुमारी, संस्थान के संचालक हरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू भैया, नगर पंचायत शाहपुर के पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह, काशीनाथ यादव, भाजपा नेता बंटी पांडे, शिक्षाविद श्रीकांत यादव, कन्हैया ओझा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Related posts

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस— पावणों के स्वागत के लिए तैयार…

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद ने समाहरणालय तलाब पर दो चबूतरे और जेपी स्मारक व मुक्ताकाश मंच के जिर्णोद्धार का किया शिलान्यास।

rktvnews

बक्सर : डीएम ने किया दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:छात्र जदयू का परीक्षा नियंत्रक को हटाने के लिए चौथे दिन भी आमरण अनशन रहा जारी।

rktvnews

भोजपुर : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के बाढ प्रभावित क्षेत्र के 51 विद्यालय बंद।

rktvnews

Leave a Comment