RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27 में सहकारिता क्षेत्र के लिए कई प्रोत्साहनों का प्रस्ताव।

प्राथमिक सहकारी समिति द्वारा उत्पादित पशुचारा और कपास के बीज की आपूर्ति के लिए कटौती की अनुमति।
नई कर व्यवस्था के तहत अंतर-सहकारी समिति लाभांश आय को कटौती के रूप में अनुमति।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 01 फरवरी।केंद्रीय बजट 2026-27 में प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए कई प्रोत्साहनों का प्रस्ताव किया गया है। आज संसद में केंद्रीय बजट पेश करते हुए, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्राथमिक सहकारी समितियों को अनुमति प्राप्त कटौती में उनके सदस्यों द्वारा उत्पादित पशुचारा और कपास के बीज की आपूर्ति को शामिल करने का प्रस्ताव किया। वर्तमान में इस कटौती की अनुमति दूध, तिलहन, फल और सब्जियों की आपूर्ति में संलग्न प्राथमिक सहकारी समितियों को प्राप्त है।
वित्त मंत्री ने नई कर व्यवस्था के तहत अंतर-सहकारी समिति लाभांश आय को इसके सदस्यों में आगे संवितरण की सीमा तक कटौती के रूप में अनुमति दिये जाने का भी प्रस्ताव किया।
राष्ट्रीय सहकारी संघों को सहायता प्रदान करने के एक अतिरिक्त उपाय के तौर पर, निर्मला सीतारमण ने एक अधिसूचित राष्ट्रीय सहकारी संघ द्वारा 31.01.2026 तक कंपनियों में किये गये उनके निवेश पर प्राप्त लाभांश आय पर तीन वर्षों की अवधि के लिए छूट देने का भी प्रस्ताव किया। यह छूट केवल तभी प्रदान की जाएगी जब उक्त लाभांश को इसके सदस्य सहकारी समितियों में आगे वितरित किया जाएगा।

Related posts

उज्जैन:गंगा दशहरा पर्व पर आयोजित शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की तैयारियों का कलेक्टर एसपी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: आरा में जनहित परिवार द्वारा तुलसी जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की करुणामय शासन पर आरजीडीआई श्रृंखला पर मुख्य भाषण दिया।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर की जयंती मनाने हेतु तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रभात साहित्य परिषद् द्वारा “समय के स्वर” अंर्तगत काव्यपाठ व विमर्श का किया गया आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 जनवरी 26

rktvnews

Leave a Comment