RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर के शाहपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी एक ट्रक अंग्रेजी शराब को किया जब्त।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 2 सितंबर। भोजपुर जिले की शाहपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिलौटी के पास से एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार और अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने बिलौटी यात्री शेड के पास फोरलेन पर से अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को जप्त किया। तलाशी के दौरान ट्रक पर भूसा और जौ की बोरी से ढक कर बङी संख्या में शराब के कार्टून रखे हुए मिले। पुलिस द्वारा ट्रक को शाहपुर थाना में लाकर भारी संख्या में रखे गए शराब की पेटियों को उतारा गया। इस कार्य में लगभग पूरा दिन लग गया। इससे ट्रक पर लदे शराब की मात्रा का अंदाजा लगाया जा सकता है। अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप की बरामदगी से शाहपुर पुलिस के हौसले बुलंद हैं। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार और अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के नेतृत्व मे पुअनि शैलेश कुमार, पुअनि संजीव कुमार, पीटीसी राकेश कुमार, चौकीदार सत्यदेव पांडे एवं उपेंद्र यादव के साथ-साथ मद्य निषेध विभाग की टीम ट्रक को ट्रैक कर रही थी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार और अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल को आखिर सफलता हाथ लगी और पुलिस टीम ने बिलौटी के पास ट्रक को कब्जे में कर लिया। ट्रक पर लदा इंपीरियल ब्लू व्हिस्की का 804 कार्टून बरामद किया गया। इसमें 750 एम एल के 290 कार्टून में प्रति कार्टून 12 पीस के दर से 3480 पीस मे 2610 लीटर, 375 एम एल के 184 कार्टून में प्रति कार्टून 24 पीस के दर से 4416 पीस मे 1656 लीटर और 180 एम एल के 330 कार्टून में प्रति कार्टून 48 पीस के हिसाब से 15840 पीस में 2851.200 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। कुल 23,736 पीस शराब के बोतल में 7117 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। शाहपुर पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब की इतनी बड़ी खेप शायद ही कहीं बरामद की गई हो। इससे शाहपुर पुलिस का मनोबल बढ़ गया है।

Related posts

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने ड्रोन दीदी योजना के तहत दो पायलट परियोजनाओं के संचालन के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर : बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को महायज्ञ का न्योता।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव की उपस्थिति में सभी जिलों के उपायुक्त के साथ विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं नीतियों और कार्यक्रमों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

नवादा: पीएनबी नवादा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।

rktvnews

नारनौल:बस चालक व परिचालकों के लिए अब उपमण्डल व तहसील स्तर पर भी बनेंगे फर्स्ट एड सर्टिफिकेट,डीसी मोनिका गुप्ता के समक्ष स्कूल संचालकों ने उठाई थी मांग।

rktvnews

भारतीय नौसेना का जुलै लद्दाख (हैलो लद्दाख) कार्यक्रम लद्दाख पहुंचा।

rktvnews

Leave a Comment