गया/ बिहार 08 सितंबर।मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर पहुंचने के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक रास्ता के निर्माण का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फल्गु नदी पर बने गया बाईपास पुल के पास से ही ऊपर से विष्णुपद मंदिर जाने के लिये नदी किनारे ऊंचा और चौड़ा रास्ता बनाएं ताकि श्रद्धालुओं को विष्णुपद मंदिर पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हो और घाट का स्वरूप भी सुंदर दिखे। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित राजगीर के मलमास मेले में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। हम चाहते हैं कि गया में भी अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु आएं। देश भर के लोग पितृपक्ष मेले के दौरान यहां आते हैं उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, उसका ख्याल रखें।
