RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:युवा विशेषकर लड़कियां स्टार्ट अप करने में बढ़ चढ़ कर भाग लें: मधु कुमारी प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जनवरी। गुरुवार को महाराजा कालेज, आरा के सभागार में आई क्यू ए सी महाराजा कालेज, स्टार्ट अप सेल, जगजीवन कालेज एवं उद्योग केन्द्र भोजपुर के सौजन्य से स्टार्ट अप आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काॅलेज के प्रधानाचार्य प्रो. आलोक कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उद्योग विस्तार पदाधिकारी श्वेता कुमारी एवं हरेश कुमार ने स्टार्ट अप के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी दी।आइक्यूएसी समन्वयक प्रो. चंचल कुमार पाण्डेय ने युवाओं को स्टार्ट अप करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र मधु कुमारी सभागार में लडकियों की अधिक संख्या से काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने अपने सम्बोधन में लडकियों को स्टार्ट अप हेतु बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्टार्ट अप सेल कोआर्डिनेटर दिव्येन्दु शेखर सिंह ने युवाओं को कुछ नया उद्योग शुरू करने के लिए विचार विमर्श करने की सलाह दी तथा अगर कोई आइडिया उनके पास हो तो स्टार्ट अप सेल से जुड़ने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन स्टार्ट अप सेल स्टुडेंट्स रिप्रेज़ेंटेटिव हर्ष राज मंगलम् एवं धन्यवाद ज्ञापन स्टुडेंट्स रिप्रेज़ेंटेटिव कुमार शशिरंजन ने किया।

Related posts

उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024: क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्मों को मिलेगी 50% तक सब्सिडी।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर:निःशुल्क नेत्र जांच का हुआ आयोजन।

rktvnews

चाइनीज मांझा: खुलेआम बिकती मौत की धार।

rktvnews

नफरती भाषणों और अल्पसंख्यकों के दानवीकरण का तेजी से बढ़ता ग्राफ।

rktvnews

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment