RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सैकड़ो की संख्या में महिलाओं और युवकों ने किया शाहपुर थाने का घेराव।

दानापुर/पटना 29 अगस्त।आज दानापुर अंतर्गत आनेवाली शाहपुर थाना का घेराव 200 मुसहर महिलाओं और 100 नवयुवकों के साथ किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया की चुकी पुलिस एफआईआर में दर्ज नामजद मुख्य अभियुक्त चीकू यादव को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। चीकू यादव ने 24/08/2023 को सिकंदरपुर निवासी सतरोहन मांझी को दोपहर 02:30 बजे बेरहमी से मार डाला था पर प्रशासन अभी तक ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। जिससे वहां रहने वाली अन्य महिलाएं के मन में असुरक्षा की भावना है। चुकी यादव की अविलम गिरफ्तारी को लेकर सभी महिलाएं और युवाओं ने शाहपुर थाना हाय हाय। शाहपुर प्रशासन घूसखोर है आदि नारों के साथ थाना घेर लिया।
फिर पद्मश्री सुधा वर्गीज, ऑल इंडिया अभिभावक संघ अध्यक्ष सह आरटीआई कार्यकर्ता राकेश रॉय और कुछ लोगों की साथ शाहपुर प्रशासन से वार्ता हुई। जिसमें उन्होंने एक सप्ताह के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। तब जाकर घेराव खत्म किया गया, प्रशासन को ये बताते हुए की अगर ऐसा नहीं हुआ तो अगले बार हमसब इससे कई गुणा ज्यादा संख्या में आयेंगे आपके द्वारा किए गए वादें को याद दिलाने।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:साकची में ‘जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट’ का शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा:महिला संवाद,महिला सशक्तिकरण की दिशा में दरभंगा से एक जनांदोलन की शुरुआत।

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच देगा हाइफा दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि।

rktvnews

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के लिए रवाना हुई।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक निर्णय के तहत गृह मंत्रालय ने CAPFs के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा आयोजित करने को मंज़ूरी दी

rktvnews

Leave a Comment