वैशाली /बिहार 29 अगस्त।आज जिलाधिकारी से उनके कार्यालय कक्ष में बिहार Pwd संघ के सदस्यगण ने मिलकर जिला में दिव्यांगजन की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इसी दौरान बैठक में उपस्थित बृज किशोर कुमार पटेल के 10 वर्षीय सुपुत्र प्रत्यूष कुमार जो बहुदिव्यांगत से ग्रसित थे के बारे में जिलाधिकारी को बताया गया। इस पर जिलाधिकारी ने तुरंत जिला दिव्यांगजन कोषांग को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और बैठक के दौरान ही बच्चे को व्हील चेयर उपलब्ध करा दिया गया।इस पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आभार प्रकट किया और बच्चे के माता-पिता ने भी अपनी खुशी प्रकट की |
