RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे हुआ जन समस्याओं का निपटारा।

शाहपुर अंचल कार्यालय मे अपने कक्ष मे जन समस्याओं का निपटारा करते सीओ आनंद प्रकाश

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 जनवरी। सरकार के निर्देशानुसार भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे जन समस्याओं को सुनने की व्यवस्था शुरू हुई। सीओ आनन्द प्रकाश ने अंचल से जुङे समस्याओं का निपटारा अपने कार्यालय कक्ष मे किया जिसमे जमीन संबंधी मामले, जमाबंदी, रैयत बंटवारा सहित अन्य मामले शामिल थे। मामलों का ऑन द स्पाॅट निपटारा किया गया। अन्य मामलों को संबंधित राजस्व कर्मचारी के पास जांच एवं आवश्यक कारवाई हेतू भेज दिया गया। सीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि कुल छह मामले आये। प्रखंड कार्यालय मे बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह अपने कार्यालय कक्ष मे मौजूद थे परन्तु जनसमस्या से संबंधित कोई व्यक्ति नहीं आया। प्रखंड पंचायती राज कार्यालय मे बीपीआरओ ॠषिका रतनप्रिया के पास कोई जनसमस्या लेकर नहीं पहुँचा। सभी कार्यालय में अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी के निर्देशन में पाली गांव में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

उत्तराखण्ड : राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

पटना:रामधारी प्रसाद ‘विशारद’ के उद्यम से हुई थी साहित्य सम्मेलन की स्थापना: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:नव संकल्प महासभा आरा से हुआ चुनावी ऐलान बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के लिए बिहार से लड़ूंगा चुनाव: चिराग पासवान

rktvnews

महिला कालेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित!ज्ञान प्राप्ति और लक्ष्य हासिल करने के लिए कालेज आना जरूरी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

Leave a Comment