RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: जिला प्रशासन पूर्व सांसद से निभा रहा दोस्ती,वर्तमान सांसद को कर रहा दर किनार: सुदामा प्रसाद

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल को लिखी चिट्टी।

जिला प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा प्रोटोकॉल का उल्लंघन।

पूर्व सांसद द्वारा योजनाओं का उद्घाटन करा, निर्वाचित सांसद की की जा रही है उपेक्षा।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)19 फरवरी। आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल को प्रेषित पत्र में कहा है कि अपने पत्र दिनांक 6 फरवरी, 2025 में, मैंने यह दर्शाया था कि जिला प्रशासन, जिसके प्रमुख जिला मजिस्ट्रेट तनय सुल्तानिया (आईएएस) हैं, मेरे अधिकारों और न्यूनतम विशेषाधिकारों का उल्लंघन कर रहे है, जो कि आरा संसदीय क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में मुझे चुना गया हैं।
उन्होंने कहा कि मैं आपका ध्यान इस ओर दिलाना चाहता हूँ कि वर्तमान प्रशासन द्वारा अभी भी पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह, जो चुनाव हार चुके हैं, को सार्वजनिक कार्यक्रमों जैसे सामुदायिक भवनों, सड़कों के उ‌द्घाटन और अन्य समारोहों में आमंत्रित किया जा रहा है। यह जानबूझकर किया जा रहा है, क्योंकि इन कार्यक्रमों में मुझे आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। मैं यह जानना चाहता हूँ कि किस कानून या प्रावधान के तहत एक पूर्व सांसद को प्रशासनिक रूप से आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों में वर्तमान निर्वाचित सांसद से अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।
यह भारत के राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित व्यक्तियों की वरीयता और पदक्रम का साफ तौर पर उल्लंघन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा बार-बार किए जा रहे इस प्रकार के उल्लंघन से न केवल लोकतंत्र की मूल भावना आहत हो रही है, बल्कि यह जनता के जनादेश का भी अपमान है।
मैं इस पत्र के साथ संबंधित न्यूज रिपोर्ट और अन्य संबंधित दस्तावेज संलग्न कर रहा हूँ, ताकि आप इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लें और उचित कारवाई कर सकें।

Related posts

इंदौर:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की आइसक्रीम निर्माण इकाइयों पर कार्रवाई।

rktvnews

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्‍पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

rktvnews

रोहतास:विशेष समन्वय बैठक तथा जिला शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया।

rktvnews

उत्तराखंड:सेतु आयोग ने मुख्यमंत्री को नगर निकायों के सशक्तिकरण की दिशा में गहन विश्लेषण आधारित रिपोर्ट सौंपी।

rktvnews

अपने घर आंगन में सकारात्मक प्रभाव वाले औषधीय पौध लगा कर जटिल व्याधियों से निजात पाए:योग गुरु

rktvnews

Leave a Comment