RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

शहीद गौतम कुमार के श्राद्ध कर्म में पहुंचे चिराग पासवान!सैनिक किसी जाति धर्म के नही, देश के होते है:चिराग पासवान

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर के रंडाडीह गाॅव के लाल शहीद गौतम कुमार के श्राद्ध कर्म में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शामिल हुए। चिराग पासवान शहीद गौतम कुमार के परिजनों माता प्रभावती देवी, बहन सावित्री कुमारी,भाई गुलशन कुमार, युवराज कुमार और मोहित कुमार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहीद गौतम कुमार ने देश के लिए अपनी बलिदान दी और हमको उन पर गर्व है। हमारी पार्टी के तमाम अधिकारी पहले ही यहाँ आ चुके हैं। शहीद गौतम कुमार का परिवार मेरे परिवार जैसा है। एक परिवार के सदस्य की तरह मैं अभिभावक के रूप में हर संभव मदद करूंगा। मैं परिवार को हिम्मत बंधाने  आया हूं। हमारे सभी भाई बहन बहुत ही समझदार और हिम्मती हैं और जिस तरह से उन लोगों ने अपनी मां को संभाला है वह काबिले तारीफ है। पिताजी की मृत्यु के बाद परिवार वैसे ही काफी कठिनाई से गुजर रहा था। गौतम कुमार जी के शहीद होने के बाद तो कठिनाई और बढ़ गई है। इसके बावजूद भी बच्चों ने जिस हिम्मत से अपनी मां को और अपने आप को संभाला है वो काबिले तारीफ है। बड़ा भाई होने के नाते मैं हर संभव मदद करने को तैयार हूॅ। मैंने परिवार से सारी समस्याओं की जानकारी ली है और उन समस्याओं के निदान के लिए भरपूर प्रयास करूंगा। उन्होंने यहां पर शहीद गौतम कुमार की प्रतिमा लगाने और गांव का नाम शहीद गौतम कुमार के नाम पर रखने की बात कही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मातम पुर्सी नहीं किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह देश के सेना और पुलिस बल के मनोबल को तोड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क और नल जल की स्थिति बहुत खराब है। हमारी सरकार बनेगी तो इसकी जांच की जायेगी। बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार को टॉलरेट किया जा रहा है यहां पर कोई जीरो टॉलरेंस नहीं है। इस अवसर पर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ प्रदेश महासचिव संजय पासवान, प्रदेश सचिव संजय सिंह, छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा, प्रधान महासचिव संजय पासवान,जिला प्रभारी संजय सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान,बक्सर जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह,मनोज पासवान ,सुरेंद्र आजाद,दशरथ पासवान,ललन यादव ,पिंटू तिवारी, हाकीम सिंह,कमलेश सिंह,संतोष पासवान,शिवदुलर राम,सोनू पासवान,रमेश रेशमिया,अधिवक्ता धीरज कुमार,रितेश पासवान,महाराजा पासवान, संजय प्रसाद,विशाल चौधरी,संजय पासवान,सियाराम पासवान,प्रमोद पासवान,विनोद कुमार,सुरेंद्र आजाद,राधेश्याम सिंह,संजू पासवान,प्रकाश कुमार,नीतीश कुमार,शंभू पासवान ,विजय सिंह,लालबाबू चौधरी,लीला शर्मा, दीपक गुप्ता ,अभिषेक तिवारी , रितेश कुमार ,पवन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। शाहपुर आने के दौरान लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान का सीताकुंड, अमराई नवादा, बिहिया, बिलौटी हाईवे और रंडाडीह मोड पर उनके समर्थकों ने फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया। वहीं राजद नेता मदन यादव, सच्चिदानंद सिंह, देवपूजन सिंह, दहारु सिंह, कन्हैया सिंह, बरमेश्वर यादव और शाहपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बलिराम यादव भी शहीद गौतम कुमार के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया न्यू झारखण्ड भवन का उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गोवा में विकसित भारत, विकसित गोवा 2047 कार्यक्रम में 1330 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

झारखंड:केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की तीन विधानसभा बहरागोड़ा, मनोहरपुर और जगन्नाथपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के रोजगार मेला में 447 युवा युवतियों को मिला रोजगार।

rktvnews

राष्ट्रपति आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज को उसके प्लैटिनम जुबली वर्ष में 01 दिसंबर को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment