RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

शहीद की स्मृति में स्मृति द्वार का शिलान्यास।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के रंडाडीह गाॅव के शहीद हवलदार गौतम कुमार की स्मृति में रंडाडीह गाॅव में स्मृति द्वार का भूमिपूजन और शिलान्यास राजद के वरिष्ठ नेता बिहिया के दोघरा निवासी मदन यादव द्वारा अपने समर्थकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर राजद नेता मदन यादव ने कहा कि स्मृति द्वार का निर्माण कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के सौजन्य से किया जायेगा। शहीद के परिजनों को हर संभव सहायता सरकार से दिलाने का प्रयास किया जायेगा। विदित हो कि झारखंड के सिंहभूम जिला के तुंबा जंगल में नक्सलियों के सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों और पुलिस बल के बीच हुए मुठभेड़ में हवलदार गौतम कुमार शहीद हो गए थे। भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह के अवसर पर वरिष्ठ राजद नेता मदन यादव, सच्चिदानंद सिंह, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बलिराम यादव, देव पूजन प्रसाद, दहारु सिंह, कन्हैया सिंह, बरमेश्वर यादव, शाहपुर नगर जदयू अध्यक्ष दीपक कुमार पांडे सहित बङी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

संविधान विरोधी छवि को बदलने की कवायद।

rktvnews

भोजपुर:नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

1 से 6 सितंबर तक होगी राजीव गांधी ग्रामीण/शहरी ओलिंपिक खेलों अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताए।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी ने की मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत! जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

हनुमानगढ़:हीट वेव से बचाव के लिए बच्चों ने माता-पिता के नाम लिखी पाती।

rktvnews

Leave a Comment