RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत निर्वाचन आयोग ने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर नि:शुल्कल प्रसारण/टेलीकास्ट समय के लिए राष्ट्रीय और राज्य पार्टियों को डिजिटल वाउचर आवंटित किए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 मार्च।भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 39ए के तहत असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनावों में दूरदर्शन और आकाशवाणी (एआईआर) पर राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को प्रसारण और टेलीकास्ट समय के आवंटन के लिए निर्देश जारी किए हैं।
तदनुसार, विधानसभा चुनावों के लिए मतदान वाले 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों को आईटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल टाइम वाउचर जारी किए गए हैं।
प्रत्येक चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित होने की तिथि से लेकर मतदान की तिथि से दो दिन पहले तक, मतदान वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रसारण/टेलीकास्ट की अवधि निर्धारित की जाएगी। वास्तविक प्रसारण/टेलीकास्ट का निर्धारण राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों और संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की उपस्थिति में लॉटरी के माध्यम से पहले ही कर लिया जाएगा।
इस योजना के तहत, दूरदर्शन और आकाशवाणी दोनों पर 45 मिनट के आधार समय के लिए नि:शुल्‍क प्रसारण और टेलीकास्टिंग की सुविधा आवंटित की गई है, जिसे राज्य के भीतर क्षेत्रीय नेटवर्क पर प्रत्येक पार्टी को समान रूप से प्रदान किया जाएगा।
संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले विधानसभा चुनावों में उनके प्रदर्शन के आधार पर राजनीतिक दलों को अतिरिक्त समय आवंटित किया गया है।
राजनीतिक दलों को संबंधित दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करते हुए, रिकॉर्डिंग और लिखित प्रतियां पहले से जमा करनी होंगी। प्रसार भारती द्वारा निर्धारित तकनीकी मानकों को पूरा करने वाले स्टूडियो में या दूरदर्शन/आकाशवाणी केंद्रों में रिकॉर्डिंग की जा सकती हैं।
पार्टी प्रसारणों के अतिरिक्त, प्रसार भारती निगम दूरदर्शन और आकाशवाणी पर दो पैनल चर्चाओं और/या बहसों का आयोजन करेगा। प्रत्येक पात्र राजनीतिक दल कार्यक्रम के लिए एक प्रतिनिधि को मनोनीत कर सकता है, जिसका संचालन एक अनुमोदित समन्वयक द्वारा किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:लोजपा रामविलास प्रदेश कार्यालय में जीत की खुशियां मनाई।

rktvnews

तीन कर्मियों का वनस्पति विभाग में हुआ योगदान!पढ़ाई की बढ़ेगी रफ्तार:प्रो विकास चंद्र

rktvnews

नारनौल:जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना होगी सुनिश्चित : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

विधिक सहयोग समिति उपभोगता आयोग भोजपुर के अध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय ने जिलाधिकारी से की मांग।

rktvnews

“जन्माष्टमी से पहले जया किशोरी ने साझा किया ‘दरस कन्हैया के’ गाने का दिव्य अनुभव।

rktvnews

भोजपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोजपुरी में भाषण से लोगों में दिखा उत्साह का संचार।

rktvnews

Leave a Comment