RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नवादा:काषीचक प्रखंड के बेलड़ पंचायत में विशाल जन समूह में हुआ जन संवाद कार्यक्रम।

नवादा/बिहार 13 नवंबर।जिलाधिकारी नवादा आषुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज काषीचक प्रखंड के बेलड़ पंचायत/गाॅव में विशाल जन समूह में हुआ जन संवाद कार्यक्रम।
काशीचक प्रखंड के बेलड़ पंचायत/गाॅव में आयोजित जन संवाद में दीप प्रज्ज्वलित और बालिकाओं के द्वारा स्वागत गीत से हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ। स्थानीय जन प्रतिनिधियों के द्वारा बुके और साॅल देकर जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त के साथ उपस्थित अधिकारियों को सम्मानित किये। जिलाधिकारी नवादा ने आज काशीचक प्रखंड के दुर्गा स्थान बेलड़ में कहा कि विभागीय अधिकारी जन कल्याणकारी योजनओं के बारे में जानकारी से अवगत करायेंगे। अधिकारियों के द्वारा अद्यतन योजनओं की जानकारी दी जायेगी और योजनाओं को बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वयन करने के संबंध में सुझाव भी दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागों में नई-नई योजनाएं आती है, वहीं योजनाओं के स्वरूप में भी परिवर्तन होता है। जन संवाद के माध्यम से आम जनों से मिलने का सुगम माध्यम है। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों का काउन्टर लगाया गया, जिसके माध्यम से सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए। जन संवाद के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने विभाग के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में स्थानीय नागरिकों और जन प्रतिनिधियों को अवगत कराए। विकास एक सतत् प्रक्रिया है। नये-नये योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। जिसका लाभ आप लोग सुगमता से ले सकेंगे। आपके द्वारा दिये गए आवेदनों का भी संग्रह किया जायेगा जिसको एक पक्ष के अन्दर सामाधान किया जायेगा।
दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा ने कहा कि मतदाता सूची का पंजीकरण किया जा रहा है। इसके तहत मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों के नाम की जाॅच अवश्य कर लें। 25 और 26 नवम्बर 2023 शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। वोटर हेल्प लाईन का नम्बर 1950 है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए दो स्टाॅल लगा हुआ है, जहां से प्रपत्र ’6’ लेकर मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जा सकता है। 09 दिसम्बर 2023 तक मिशन मोड में इसके लिए कार्य चल रहा है। इसके अलावे मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना, सीएम वास स्थल क्रय योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिये। लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत घर-घर से कूड़ा कचरा को उठाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन एक-एक रूपये शुल्क देना होता है। इससे गाॅव स्वच्छ और सुन्दर लगेगा। इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और जल जीवन हरियाली अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। श्रीराम कुमार प्रसाद सिविल सर्जन ने आज डेंगू के कारण और निदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि घर के आस-पास स्वच्छ पानी को जमने नहीं दें और पूरे शरीर को ढ़कने वाले कपड़े पहने। डेंगू का लक्षण होने पर निःषुल्क जाॅच करायें और निःषुल्क दवा भी सरकारी हाॅस्पीटल से प्राप्त करें। उन्होंने टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड और परिवार नियोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दिये।
महेश चैधरी एसडीपीओ पकरीबरावां ने कहा कि अपनी समस्याओं को थाना में शिकायत के लिए आवेदन दें। कार्रवाई जरूर होगी और आवेदन का पावती भी निःशुल्क मिलेगा। पुलिस के 112 नम्बर पर डायल कर आवश्यक सहायता ली जा सकती है। सात से आठ मिनट में गाड़ी आपके पास पहुंच जायेगी और समस्याओं का सामाधान होगा। लोगों में भ्रांति है कि महिला से संबंधित समस्याओं की सुनवाई केवल महिला थाना नवादा में होती है। लेकिन ऐसी बात नहीं है। इसके लिए सभी थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। समस्याओं का समाधान के लिए आॅनलाईन आवेदन भी किये जा सकते हैं।
डीएसपी प्रिया ने साईबर क्राईम से बचने के लिए जन संवाद में उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों आदि को महत्वपूर्ण जानकारी दिये। उन्होंने कहा कि आधार नम्बर किसी के साथ शेयर नहीं करें। आधार नम्बर को बायोमेट्रिक लाॅक किया जा सकता है। अपना एटीएम का पीन कोड किसी को शेयर नहीं करें। किसी के बहकावे में या लोभ में नहीं फंसे। डरना नहीं है, बुद्धि और विवेक से काम लें। आॅनलाईन अपना जानकारी किसी को शेयर नहीं करें।
जिला पशुपालन पदाधिकारी दीपक कुमार ने भेंड़, बकरीपालन, मुर्गी, पशुपालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दिये। उन्होंने पशुओं के बीमा के बारे में भी बताया।
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अर्पणा झा ने कहा कि छः प्रकार का पेंशन संचालित है जो तीन केन्द्र सरकार का है और तीन राज्य सरकार का है। पेंषन से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दीये। उन्होंने कहा कि लागातार पेंशन प्राप्त करने के लिए साल में एक बार अपना जीवन प्रमाणीकरण अवष्य करायें। यह कार्य ब्लाॅक में निःशुल्क किया जाता है। आधार कार्ड और वोटर कार्ड में उम्र में अंतर नहीं होना चाहिए।
श्रीराम कुमार प्रसाद सिविल सर्जन नवादा, जिला पशुपालन पदाधिकारी दीपक कुमार, सुधीर तिवारी जिला उद्यान पदाधिकारी आदि ने अपने अपने विभागों से संबंधित जानकारी लोगों के बीच दी।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों के द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से मरूई पंचायत सरकार भवन में प्रदर्षन किया गया। स्थानीय लोगों ने बड़े ध्यान से योजनाओं को सुना, समझा और लाभ प्राप्त करने की ओर अग्रसर हुए। जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं को स्टैंटिंग फ्रेम के माध्यम से काफी आकर्षक ढ़ंग से प्रदर्शित किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा नवादा जिला पर तैयार किया गया डोकुमेंट्री फिल्म का भी दोनों जन संवाद कार्यक्रम में उसका विडिया दिखाया गया। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का भी निर्वाचन आयोग का आॅडियो सुनाया गया।
जीविका दीदीओं ने आज अपने कार्य कलाप के बारे में सुनाया गया। आज वारिसलीगंज के ठेरा में आयोजित पंचायत सरकार भवन में जन संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदीयों को 12 लाख 87 हजार रूपये का चेक उप विकास आयुक्त और अन्य पदाधिकारियों के द्वारा प्रदान किया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि मतदता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है जो 09 दिसम्बर तक चलेगा। 01 जनवरी 2024 को 18 साल पूर्ण करने वाले युवा और युवती अपना नाम मतदाता सूची में अवष्य जोड़वा लें।
जन संवाद कार्यक्रम में मंच का संचालन काषीचक प्रखंड के बेलड़ और वारिसलीगंज प्रखंड के ठेरा गाॅव में आयोजित अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने किया। आज जन संवाद कार्यक्रम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद, कार्यपालक अभियंता विद्युत, पीएचईडी, मनोज गिरि डीपीएम जीविका एवं संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय नागरिक, जन प्रतिनिधि एवं मीडिया के प्रतिनिधि आदि सम्मिलित थे।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बिल गेट्स के साथ कृषि व ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों को लेकर सार्थक चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:सदर प्रखंड के 17 पंचायत को बाढ क्षेत्र घोषित कर बाढ राहत कार्य तेज करे जिला प्रशासन: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

दरभंगा:06 विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चक्र में होगी मतगणना।

rktvnews

रायपुर : राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

हिन्दू राष्ट्र का ‘लोगो’ है लखनऊ का प्रेरणा पार्क।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ ने मनाया 10 वां स्थापना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment