RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के साथ बैठक की।

नई दिल्ली/23 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 अगस्त, 2023 को जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ एक बैठक की।
दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और रक्षा, कृषि, व्यापार एवं निवेश, स्वास्थ्य, संरक्षण और जन-जन के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
दोनों पक्षों ने बहुपक्षीय संगठनों और आपसी हित के क्षेत्रीय व बहुपक्षीय मुद्दों में निरंतर समन्वय पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। राष्ट्रपति श्री रामफोसा ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और अफ्रीकी संघ को जी-20 की पूर्ण सदस्यता देने को लेकर भारत की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली की यात्रा को लेकर उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रपति रामफोसा को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने परस्पर सुविधाजनक तिथि पर दक्षिण अफ्रीका की राजकीय यात्रा करने के लिए राष्ट्रपति रामफोसा के आमंत्रण को स्वीकार किया।

Related posts

जन्म दिन पर करे हनुमान जी की पूजा:विभू सिंह

rktvnews

इन उपायों से कम हो सकती देश की जेलों में साल-दर-साल बढ़ती भारी भीड़- अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जुलाई 25

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने शीत ऋतु के दृष्टिगत अलाव व रैन बसेरा का किया निरीक्षण।

rktvnews

देवस्थान मंत्री ने श्री प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, राज्य की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

rktvnews

Leave a Comment