RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा जंक्शन पर हो राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर 23 अगस्त।अखिल भारतीय रेल यात्री कल्याण संघ के महामंत्री धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह एवं रेल मंत्री आर वैष्णव से पत्र के माध्यम से मांग किया है कि राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव आरा जंक्शन पर यात्री हित में अविलंब किया जाए l सिंह ने बताया की दानापुर रेल मंडल में आरा जंक्शन से प्रतिमाह करोड़ों रूपये को राजस्व की वसूली होती है जो प्रतिमाह पटना जंक्शन के बाद दूसरे स्थान पर रहता है उन्होंने कहा की रेलवे मैनुअल के अनुसार पटना से खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव आरा जंक्शन पर होना चाहिए क्योंकि जो ट्रेन जिस स्टेट से खुलती है उसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकना चाहिए,लेकिन वर्षो से मांग करने के बाद भी राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव आरा जंक्शन पर नहीं हो पा रहा है । आरा जंक्शन जो आधे दर्जन से अधिक जिलों को जोड़ता है जिसमें भोजपुर जिला, बक्सर जिला ,सासाराम ,रोहतास जिला एवं कैमूर जिला ,छपरा जिला, बलिया जिला, गोपालगंज जिला ,सिवान जिला यह तमाम भोजपुरी भाषी जिलों को जोड़ती है जहां से लाखों लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। महामंत्री सिंह ने आरा सासाराम रेलखंड का दोहरीकरण करने की भी मांग रखी है ।उन्होंने आरा जंक्शन पर वाशिंग पीट का शीघ्र उद्घाटन करने तथा गंगा दामोदर पटना हावड़ा एक्सप्रेस रांची एक्सप्रेस सहित आधे दर्जनों गाड़ियों का विस्तार आरा जंक्शन से भी करने की मांग की है । ज्ञातव्य है कि आर के सिंह को सांसद बनने के बाद पहली बार संगठन ने 11 सूत्री मांग समर्पित किया था जिसमें रोड ओवर ब्रिज, फुटओवर ब्रिज, फुटओवर ब्रिज का चौड़ीकरण वाशिंग पिट, नई शटल ट्रेन का परिचालन, तलाब को भरकर के दक्षिणी दिशा में भी रेलवे प्लेटफार्म बनाना शामिल था ।

Related posts

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महिला सैन्य अधिकारी पाठ्यक्रम 2025 में भाग ले रही वैश्विक महिला शांतिरक्षकों से बातचीत की।

rktvnews

समान नागरिक संहिता के मामले को उछालने के पीछे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हिंन्दुओं में साम्प्रदायिक भावना फैलाकर वोट बैंक बनाने की है मंशा: सत्य नारायण मदन

rktvnews

महानियंत्रक संचार लेखा वंदना गुप्ता ने उत्तर क्षेत्रीय समीक्षा बैठक का उद्घाटन किया।

rktvnews

उज्जैन:बैंकों की डीएलसीसी की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विशेष थीम “अमृत काल में भारत” के अंतर्गत 6 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment