RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गोपालगंज:अनु0जाति एवं अनु0जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अन्तर्गत जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।

गोपालगंज/बिहार 01 मार्च। मो0 मकसूद आलम जिला पदाधिकारी गोपालगंज की अध्यक्षता मेें गुरूवार को अनु0जाति एवं अनु0जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अन्तर्गत जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आशिष कुमार सिन्हा अपर समाहर्त्ता द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023­24 में कुल 246.00 (दो करोड़ छियालिस लाख) रूपये का आवंटन प्राप्त हुआ है। जिसमें 52 पिड़ितों/आश्रितों के बीच 21075681.00 (दो करोड़ दस लाख पचहतर हजार छः सौ एकासी रूपये) अनुदान दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि अत्याचार के मामले में थानों में आवेदन प्राप्त होने के साथ प्राथमिकी दर्ज की जाय एवं उस पर त्वरीत कार्रवाई की जाय। जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष लोक अभियोजक को निदेश दिया गया कि हत्या के मामले में आरोप गठन की सूचना एवं अन्य मामले में अंतिम निर्णय की सूचना जिला कल्याण पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। शशिकांत आर्य कोषागार पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ थानों में अत्याचार के मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही बरती जा रही है। जिला पदाधिकारी  द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए निदेश दिया गया कि अत्याचार के मामले में प्राथमिकी अवलिमब दर्ज की जाय एवं मुआवजा प्रस्ताव 24 घंटे के अन्दर जिला कल्याण पदाधिकारी को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई सूनिश्चित किया जाय। उक्त बैठक में मो0 मकसूद आलम जिला पदाधिकारी गोपालगंज, स्वर्ण प्रभात पुलिस अधीक्षक गोपालगंज, आशिष कुमार सिन्हा अपर समाहर्ता गोपालगंज शशिकान्त आर्य कोषागार पदाधिकारी, निर्मल कुमार राय जिला कल्याण पदाधिकारी, राजेश कुमार नोडल पदाधिकारी, कृष्ण मोहन प्रसाद प्रधान सहायक समिति के सदस्य राजेश साह गोंड, संजीव कुमार पींकी, नरसिंह मांझी, राहुल कुमार उपस्थिति थे।

Related posts

आरा के महादेवा हनुमान मंदिर में हनुमंत जन्मोत्सव पर महाआरती संपन्न। हनुमान चालीसा से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 09 मामलों की सुनवाई करते हुए किया गया समाधान।

rktvnews

खाद्य सामग्री से लदा ट्रक प्रखंड परिसर में पलटा।

rktvnews

सांसदों के निलंबन के विरुद्ध इंडिया गठबंधन के आह्वान पर इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख घटक दलों द्वारा भोजपुर जिला मुख्यालय में किया गया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन सह मार्च।

rktvnews

राजस्थान पैंशनर्स समाज की सचिवालय उप शाखा की कार्यकारिणी को उपमुख्यमंत्री ने दिलायी शपथ।

rktvnews

पटना:सहाय सदन मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में जाँच एवं दवा वितरित।

rktvnews

Leave a Comment