RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 14 दिसंबर को होने वाली लोक अदालत की सफलता को ले की गई बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 नवंबर।आगामी 14 दिसंबर, 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आज कार्यपालक विभाग, इंश्योरेंस विभाग एवं सभी बैंक के पदाधिकारीगण के साथ एक बैठक का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भारत भूषण भसीन के प्रकोष्ठ एवं अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गौतम कुमार ने बताया कि सभी विभागों से बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु किया गया था। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय वाद का निष्पादन हो सके इसका लक्ष्य रखा गया है‌। इसके लिए सभी न्यायालय से नोटिस संबंधित थाना को निर्गत किया जा चुका है। सचिव गौतम कुमार ने आगे बताया कि जिन सुलहनीय वादों में पक्षकारगण को नोटिस या सूचना प्राप्त नहीं हो और वह सुलह करना चाहते हैं वैसे स्थिति में पक्षकारगण कार्यालय से सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं। बैठक में कार्यपालक विभाग से खनन विभाग, मापतौल, विद्युत, दूरसंचार, इंश्योरेंस के पदाधिकारीगण एवं उनके अधिवक्तागण, बैंक के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:ध्यान योग केंद्र के तैयारी समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ग्रस्त घोषित करने और 6000 रुपए से कम के आय प्रमाण पत्र बनाने को ले आरा अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन।

rktvnews

चतरा:कान्हाचट्टी पहुंच उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश: क्षिप्रा नदी हर हाल में हो प्रदूषण मुक्त,योजना के कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:मशाल खेल महोत्सव से निकलेंगे भविष्य के ओलम्पिक खिलाडी:राकेश कुमार

rktvnews

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने ‘दूरसंचार अवसंरचना साझाकरण, स्पेक्ट्रम साझाकरण और स्पेक्ट्रम लीजिंग’ के बारे में सिफारिशें जारी की।

rktvnews

Leave a Comment