नवादा/बिहार 22 अगस्त।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केन्द्र सरकार के
जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा जल जीवन सर्वेक्षण 2023 कराया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य के कारण नवादा जिले को भारतवर्ष में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह परफाॅर्मेंस स्पायरेषनल डिस्ट्रीक्ट के द्वारा 01 अक्टूवर 2022 से 30 जून 2023 को कराया गया है। आशुतोष कुमार जिला पदाधिकारी नवादा के मार्गदर्शन के स्पायरेषनल डिस्ट्रीक्ट के तहत नवादा जिला में उल्लेखणीय कार्य हो रहा है। उन्होंने दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त को और बेहतर ढ़ंग से प्रगति करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह नवादा जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी अधिकारियों को इसके लिए धन्यवाद दिये।

previous post
