RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)19 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल का स्थल निरीक्षण कर मेट्रो रेल के डिब्बे, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पावर ग्रीड आदि का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल परिसर में ही मेट्रो रेल का ठहराव, रखरखाव एवं साफ-सफाई होगा। यहां बने प्रशासनिक भवन से मेट्रो रेल के सुचारू परिचालन का प्रबंधन कार्य किया जायेगा।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जीरोमाईल मेट्रो स्टेशन का भी जायजा लिया एवं वहां चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की अधिकारियों से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य को लेकर हम लगातार निरीक्षण करते रहे हैं ताकि निर्माण बेहतर ढंग से हो। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इसको लेकर हमने लगातार अधिकारियों को निर्देश दिया है।
इस अवसर पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह सहित पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गिरिडीह:राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में विभिन्न खेलों के साथ कार्यक्रम का आज अंतिम दिन।

rktvnews

वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में पशुपालन और डेयरी विभाग की सफल भागीदारी; भविष्य के लिए तैयार डेयरी और पशुधन प्रौद्योगिकियों ने आगंतुकों को उत्साहित किया।

rktvnews

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग क्षेत्र की परिचालन और साइबर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई!सदर अनुमंडल से सोनपुर अनुमंडल तक चलाया गया विशेष अभियान।

rktvnews

देवघर :उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां!

rktvnews

Leave a Comment