RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट की बैठक मंदिर परिसर में संपन्न!संरक्षक लालदास राय के अनुरोध पर 2 दर्जन श्रद्धालुओं ने मासिक राशि देने की घोषणा की।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 अगस्त। प्राचीन शहर आरा के नाम पर आदिकाल निर्मित मां आरण्य देवी मंदिर का नवनिर्माण कार्य चल रहा है।इसकी गति को बढ़ाने के लिए मंदिर परिसर में रविवार को मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के संरक्षक सह पूर्व एमएलसी लालदास राय ने की। बैठक में मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के लिए श्री राय ने सबसे स्वेच्छा से मासिक राशि सहयोग हेतु अपील की। जिसमें वक्ताओं ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों को जिम्मेवारी देने, प्रति सदस्य को धन संग्रह के लिए टारगेट देने तथा अगामी 31 अक्टूबर 2023 तक अबतक दोनो बैंक में जमा सहित एक करोड़ राशि एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान शारदीय नवरात्र को लेकर बिशेष तैयारी एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने पर चर्चा की गई। बैठक में ट्रस्टी समेत दो दर्जन श्रद्धालूओं ने मां आरण्य देवी के मंदिर निर्माण से निमित्त प्रतिमाह निश्चित सहयोग राशि दान स्वरूप देने की घोषणा की। बताया गया कि अब तक मां आरण्य मंदिर निर्माण के निमित्त कुल 59 लाख रुपये की प्राप्ति हुई। 24 लाख रुपए खर्च हुए और करीब 35 लाख रुपये खाता में है। इस मौके पर मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार जलान, उपाध्यक्ष बीडी सिंह, रुपेश कुमार, पुजारी रंगनाथ मिश्र, मनोज कुमार पांडेय, संजय मिश्र, अभिषेक मिश्र उर्फ गोलू बाबा, मिथलेश कुशवाहा, गजेन्द्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. कृष्ण कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ बब्लू, जीतू चंद्रवंशी, राजीव रंजन, मालिक यादव, ई.जितेन्द्र कुमार सिंह, अधिवक्ता सुरेश कुमार सिंह, राजू मेहता, रुपेश कुमार, नवीन प्रकाश, जीतू चंद्रवंशी, जय शंकर तिवारी, रितेश कुमार, नरेश कुमार, रवि राज, बब्लू मिश्र, भीम पांडेय, कन्हैया प्रसाद, जय प्रकाश यादव, अवधेश कुमार, सोनू कुमार, राजू गुप्ता, अभय सोनी, बंटी कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:जिलाधिकारी के नेतृत्व में किसान निबंधन एवं ई-केवाईसी में नया कीर्तिमान, मुजफ्फरपुर बना राज्य का नंबर-1 जिला, लक्ष्य से अधिक 10566 किसानों का हुआ निबंधन।

rktvnews

जिला अंतर्गत बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

बागपत:कम पानी, कम लागत और ज्यादा मुनाफा: जिलाधिकारी की पहल पर बागपत में चिया “सुपरफूड” की बुआई शुरू।

rktvnews

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कायमनगर में मना स्वतंत्रता दिवस समारोह।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

जिलाधिकारी द्वारा ईवीएम, वीवीपैड मशीन का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment