
आरा/भोजपुर 20 अगस्त। भोजपुर जिला फुटबाल संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाले अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 हेतु पंजीकृत क्लब के सचिवों से आग्रह करते हुए अपने अपने क्लब के अच्छे और अनुशासित खिलाड़ियों को उक्त चैंपियनशिप के ट्रायल हेतु आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में दिनांक 22,23 और 24 अगस्त को भेजने के लिए कहा है।इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु संघ के कार्यालय सचिव डॉ रंजन कुमार सिंह से दूरभाष संख्या 9955209110 पर संपर्क किया जा सकता है।
