RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर जिले के नारायणपुर थाने ने घटना को अंजाम देने के पूर्व ही 2 युवकों को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद हथियार,मोबाइल और नगद

आरा/ भोजपुर 20 अगस्त। बीती रात्रि भोजपुर जिले के नारायणपुर थाने ने 2 युवकों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार। इस संबंध में जारी विज्ञाप्ति अनुसार नारायणपुर थाने द्वारा विशेष वाहन चेकिंग के दौरान नारायणपुर थाना अंतर्गत बनौली मोड के पास चेकिंग को देख बाइक सवार युवक भागने लगे जिसे थाने के सशस्त्र बलों द्वारा दौड़कर पकड़ा गया जिनकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी पिस्टल,5 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल सहित 51500 रुपए नगद बरामद किए गए। बताया जा रहा है की गिरफ्तार अभियुक्त गडहनी थाने के लसाडी गांव के राम भरत सिंह एवं गडहनी थाने क्षेत्र के ही नहसीह निवासी मृत्युंजय सिंह किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे जिसे घटना घटने के पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में नारायणपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत कांड संख्या 79/23 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, त्रिपुरा पश्चिम ने डोर-टू-डोर कानूनी सहायता अभियान का आयोजन किया।

rktvnews

वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ प्रधानमंत्री की बैठक।

rktvnews

गढ़वा: डीडीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर जिला स्तरीय रबी कार्यशाला 2024 का किया शुभारंभ।

rktvnews

नारनौल:सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी व डीसी मोनिका गुप्ता की मौजूदगी में दूसरी रेंडमाइजेशन प्रकिया पूरी।

rktvnews

योजनाओं की जागरूकता हेतु एलईडी प्रचार वैन को किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment