RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

आंगनबाड़ी ओलंपिक खेल-2023, “खेलेगा हर बच्चा पढ़ेगा हर बच्चा” थीम पर आंगनबाड़ी ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिताओं हुआ आयोजन।

जयपुर/राजस्थान 20 अगस्त। प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों में “खेलेगा हर बच्चा पढ़ेगा हर बच्चा” थीम पर आयोजित ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन शनिवार को हुआ।प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19अगस्त तक समस्त आँगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ। जिसमे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 3 से 6 वर्ष के 17 लाख बच्चों ने भाग लिया।
समेकित बाल विकास सेवा के निदेशक रामअवतार मीणा ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास (शारीरिक ,मानसिक, सामाजिक, संवेगात्मक, एवं रचनात्मक विकास ) हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आंगनबाड़ी केंद्रों पर करवाई जाती हैं। कार्यक्रम के समापन समारोह में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि इस हेतु जन समुदाय, सरपंच, संस्था प्रधान, भामाशाह, गैर सरकारी संगठन, अभिभावक, विभाग के अधिकारी -कर्मचारी आदि की मदद से इसका सफल आयोजन कर प्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी केंद्रों पर ओलंपिक खेलों का आयोजन करवाया गया ।
अतिरिक्त निदेशक (आई) लोकेश सहल ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ओलंपिक खेल 2023 का आयोजन आंगनबाड़ियों में किया गया।विभाग के इस नवाचार से पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद के महत्व एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया।

Related posts

दरभंगा:बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता रथ रवाना।

rktvnews

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

देवघर:भादो मेला, 2025 में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है सूचना जनसंपर्क विभाग।

rktvnews

भोजपुर:आधार कार्ड के अभाव में बच्चों को नामांकन से न करें वंचित:जिला शिक्षा पदाधिकारी

rktvnews

दुर्गा दास उइके ने जनजातीय कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

मिथिला कला की समग्र पुस्तक का शुभारंभ: मधुबनी की सांस्कृतिक धरोहर का व्यापक अध्ययन।

rktvnews

Leave a Comment