RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना : मुख्यमंत्री ने 50 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

रायपुर/ छत्तीसगढ़ 20 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को राशि के अंतरण कार्यक्रम के पहले ’’मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना’’ के तहत महासमुंद जिले के लिए 7 तथा संभाग के अन्य जिलों के लिए 43 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर शुरू किया है। जिसके तहत चिकित्सायुक्त 163 मोबाईल वैन के माध्यम से गौठानों, ग्राम पंचायतों तक पहुंच सेवा एवं कॉल सेंटर के माध्यम से जी.पी.एस. लगे मोबाईल वैन एवं पशु चिकित्सा सेवा की मॉनिटरिंग तथा परामर्श सुविधा प्रदान की जाएगी। मुफ्त पशु चिकित्सा सुविधा एवं परामर्श हेतु टोल फ्री नम्बर 1962 जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सभी गौवंश (पशुओं) को वक्त पर बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। जिसके लिए इस योजना के तहत आज मुख्यमंत्री बघेल द्वारा आज चिकित्सा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इन चिकित्सा वाहन के द्वारा बीमार पशुओं को घर-घर जाकर ट्रीटमेंट दिया जाएगा। अब राज्य सहित जिले के कोई भी पशुपालक अपने पशुओं के बीमार होने पर जल्द से जल्द चिकित्सा वाहन को अपने स्थान पर बुलवा सकेंगे और अपने पशुओं का समय पर इलाज करवा सकेंगे। इससे पशु संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा डीएम लाईब्रेरी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने उद्योग केन्द्र अंतर्गत PMFME योजना की समीक्षा की, PMFME में बैंकों तक लक्ष्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

सरकारी ई-मार्केटप्लेस ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के आठ महीने से भी कम समय में 2 लाख करोड़ रुपये की ऐतिहासिक सकल मर्चेंडाइज वैल्यू हासिल की।

rktvnews

भारत ने तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन से पहले दूसरी ब्लू टॉक्‍स का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने कुल्हड़िया और चांदी में किया विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

हनुमानगढ़:अवैध खनन और परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment