RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर आक्षेप चिंतनीय:अध्यक्ष फूटाब प्रो के बी सिन्हा

फुटाब अध्यक्ष प्रो के बी सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 18 अगस्त।बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के एसीएस द्वारा बिना किसी अधिकार के कुलपतियों को तलब किया जा रहा है जो काफी अपमानजनक है।यह कुलाधिपति के कार्यालय की घोर उपेक्षा है ,विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता में निरंतर हस्तक्षेप है।इस पर फुटाब के अध्यक्ष डा कन्हैया बहादुर ने एक पत्र कुलाधिपति को लिखा है।इसकी जानकारी देते हुए प्रो सिन्हा ने बताया की एसीएस द्वारा बैठक बुलायी गयी थी जिसमे बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के वीसी डॉ शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी और प्रोवीसी प्रो रविन्द्र कुमार उपस्थित नहीं हुए ।जिसके कारण वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया। इन्होंने बताया की
वीसी सर्वोच्च शैक्षणिक पद पर होता है और प्रोटोकॉल के अनुसार केवल तीन प्राधिकारी जिसमें चांसलर, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ही उसे बुला सकते हैं। वर्तमान में कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भी कुलपति है।
यह सही समय है जब मुख्यमंत्री , कुलाधिपति कार्यालय और राज्य शिक्षा विभाग के बीच एक सीमा रेखा होनी चाहिए।
शैक्षणिक और प्रशासनिक कामकाज में सुधार सभी की चिंता है,जो अधिनियम और क़ानून के प्रावधानों अनुसार चलाना होगा निर्देशित प्रणाली को ध्वस्त करना तानाशाही का प्रतीक है।फुटाब नौकरशाही द्वारा पद के इस तरह के ज़बरदस्त दुरुपयोग की कड़ी निंदा करता है।

Related posts

सारण:महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

9 अप्रैल को भोजपुर के बामपाली में आयोजित होगा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर।तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

वास्तविकता ही डॉक्यूमेंट्री बनाने की एकमात्र कुंजी है : ऑड्रियस स्टोनीस

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में तिथि उत्सव का अलौकिक स्थान विषयक वर्कशॉप का हुआ आयोजन।

rktvnews

पटना:बाढ़ प्रभावित जिलों में त्वरित कार्रवाई को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग में समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment