RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक।

पिथौरागढ़ /उत्तराखंड 11 सितंबर।जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति के अधिकारियों से चर्चा करते हुए वर्तमान में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही जनपद अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नदियों में दूषित जल, अपशिष्ट कचरा तथा अन्य प्रकार की गंदगी प्रभावित करने पर रोक लगाने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने आईटीबीपी से आए अधिकारी से भी एसटीपी टैंक निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए उनसे कहा कि वे सेना की तर्ज पर एसटीपी टैंक का निर्माण करे इस हेतु जिलाधिकारी ने आईटीबीपी से आए अधिकारीयों को सेना द्वारा निर्मित एसटीपी टैंक का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को जनपद के घाटों पर स्थापित शवदाह गृह की नियमित साफ सफाई करने,सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णताः रोक लगाने, नदी,घाटों की सफाई करने व थल एवम रामगंगा नदी में नियमित सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश ग्राम पंचायत अधिकारियो को दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जनपद में स्थापित डस्टबिन जो कूड़े के ढेर से लदे रहते है, पर अपनी गहरी नाराजगी जताते हुए ,तुरंत उक्त समस्या के समाधान करने हेतु दूरभाष पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिए।
बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, डीडीओ रमा गोस्वामी, आईटीबीपी के अधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:छठ घाटों सहित आने-जाने वाले मार्गों की कराएं समुचित साफ-सफाई: डीएम

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला-2023 के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु गठित विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी को जिलाधिकारी ने दिया महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

दुमका:“आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के तहत काठीकुंड प्रखंड के अस्ताजोड़ा पंचायत में शिविर आयोजित।

rktvnews

बागपत : दिव्यांगजनों को मिली नई उड़ान, विधायक योगेश धामा ने बांटीं ट्राइसाइकिलें व व्हीलचेयर।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किया पौधा रोपण।

rktvnews

मउडिहरा गांव में धूमधाम से शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ।

rktvnews

Leave a Comment