RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

आश्रय अभियान पटना ने “हिंसा से नाता तोड़ो,देश से नाता जोड़ो” विषयक परिचर्चा का किया आयोजन।

पटना /बिहार 17 अगस्त। देश और राज्य की राजनीति व्यवस्था को लेकर  आश्रय अभियान पटना,द्वारा आयोजित परिचर्चा में ऑल इंडिया अभिभावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश रॉय ने शिरकत किया। IMA हॉल पटना में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक था ” हिंसा से नाता तोड़ो, देश से नाता जोड़ों ” आयोजित परिचर्चा में विधायक महबूब आलम, पूर्व शिक्षा मंत्री विशन पटेल , सरदार बग्गा सिंह, सिस्टर डोरथी, भाई दिलीप पटेल के साथ कई महिलाएं सम्मिलित हुई। परिचर्चा के दौरान राकेश रॉय ने आगंतुक नेताओं के सामने नेताओं के खिलाफ ही जोरदार आवाज बुलंद करते हुए कहा की आज बदलती राजनीति और राजनेता की स्तिथि ऐसी है की नेता देश में राज करता है वहीं उनका बेटा विदेश में और फिर वो आकर देश में राज करता हैं। रॉय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्यों जीते हो धर्म के नाम पर, क्यों मरते हो धर्म के नाम पर, इंसान बनकर जियो इस वतन के नाम पर साथ ही उन्होने कहा की एक ऐसी जगह हो जहां हर धर्म के लोग इकट्ठा हो सके और अपने अपने आराध्य को पूज सके जहां कोई ब्राह्मण,मौलवी, पादरी या कोई इस तरह के धर्म की ठेकेदार की जरूरत ही नहीं आप किसी भी भाषा में अपने भगवान को याद कर सकतें हो ये सिर्फ सियासत है जो धर्म और भाषा के नाम पर आपको बाट कर वोट लेते रहते हैं जिससे उनकी दुकान चलती रहे। वहीं उपस्थित वक्ताओं ने अपने बातों से बहुत हद तक रॉय की बातों को सही ठहराया।

Related posts

भोजपुर: भोजपुर महिला कला केंद्र ने बिंदी इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से ऑक्सीजन कंसेंटरेटर मशीन सहित अन्य उपकरण को किया वितरित।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोक थाम हेतु खनन टास्ट फोर्स की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने धमार-धोबहा पथ का किया उदघाटन।

rktvnews

मंत्रियों ने पूछी मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम।

rktvnews

इंदौर में मुख्यमंत्री चौहान का रोड शो।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:युवा समाजसेवियों ने छठ व्रतियों के बीच किया आम के लकड़ी का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment