RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

गंगा महोत्सव में पवन की आवाज के जादू के मुरीद हुये दर्शक।

गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान गायक पवन कुमार (पवन बैंजो)

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,01 मई। आईडीपीटीएस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा पटना के कलेक्ट्रियल गंगा घाट पर आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम गंगोत्सव में आरा के विख्यात संगीतकार पवन कुमार (पवन बैंजो) की मधुर आवाज में नृत्य संरचना गंगा अवतरण व सप्त तरंगिणी जीवंत हो उठा। इस आयोजन में प्रति संध्या लोगों को नदियों के प्रति जागरूक करने हेतु सप्त तरंगिणी नृत्य संरचना व गंगा अवतरण की प्रस्तुति की जा रहीं है। वहीं 501 महिलाओं के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गंगा आरती वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। गुरु बक्शी विकास के निर्देशन में संगीतकार पवन बैंजो ने इस संरचना न केवल आवाज दिया है बल्कि संगीत संयोजन भी किया है। इसके पूर्व भी रणबांकुरे कुंवर सिंह, आम्रपाली, लैला मजनू जैसे महत्वपूर्ण संरचनाओं में पवन का संगीत संयोजन व गायकी अद्भुत रहा है। गुरु विकास ने बताया कि आरा के पवन संगीत तैयार करने की अच्छी सूझबूझ रखते हैं एवं कई फिल्मों में भी संगीत निर्देशन कर चुके हैं। पवन की सुरीली आवाज में भारत की सप्त नदियों में गंगा, यमुना , सरस्वती, गोदावरी, नर्मदा, सिंधु व कावेरी के पौराणिक, आध्यात्मिक व भौगोलिक पक्ष पर सात गीतों का संयोजन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। हर हर गंगे, यमुना जल वहो री बृज में सखी, पंचवटी की गोद में गोदावरी, एक नदी सरस्वती, नर्म ददाति इति नर्मदा, मैं सिंधु हूँ आर्यों की बिंदु हूँ, दक्कन का पावन जान कावेरी कल कल छल छल की अनुगूंज से गंगा के तट पर आयोजित गंगोत्सव गुलजार हो रहा है। नदियों गंगोत्सव के समापन सत्र में पवन बैंजो को सफल संगीत संयोजन हेतु सम्मानित भी किया जायेगा।

Related posts

पटना : अन्य चार शहरों में भी चलेगी मेट्रो।

rktvnews

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में स्वदेशी खेल का किया गया आयोजन।

rktvnews

पुलिस ने दो वारंटी को भेजा जेल।

rktvnews

दुमका:सालतोला गांव में सामूहिक खेती बना किसानों की सफलता का नया मॉडल।

rktvnews

शिवहर:लोकतंत्र की परिपक्वता दाव पर!

rktvnews

रामगढ़:डीएमएफटी के तहत अमीन प्रशिक्षण हेतु आयोजित चयन परीक्षा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment