RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:शिक्षा विभागीय जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)28 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में शिक्षा विभागीय जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की गई।
सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा पूर्व में हुए बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन प्रतिवेदन की बिंदुवार जानकारी दी गई।
समीक्षा के क्रम में निदेश दिया गया कि आदेश देने की प्रवृति को हटाईए काम को त्वरित गति से कराने हेतु प्लान तैयार कर ऑनलाईन/ऑफलाईन बैठक कर सभी संबंधित समन्वय स्थापित करते हुए कार्य पूर्ण करायें। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लावालौंग के लेखापाल द्वारा कम व्यय किये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निदेश दिया गया कि अपने कार्यशैली में सुधार लायें।
उपायुक्त द्वारा प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, कुन्दा, प्रतापपुर, गिद्धौर, हंटरगंज, चतरा एवं पत्थलगड्डा से सभी कार्यक्रमों में बेहतर उपलब्धि नहीं होने पर कारण पृच्छा करते हुए वेतन बंद करने का निदेश दिया गया। 10 दिनों के अंदर यदि संबंधित आंकडों में सुघार नहीं होता है तो अगली बैठक में कडी कार्रवाई की जायेगी। अगली बैठक 14-15 फरवरी को निर्धारित की गई।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी एवं प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हंटरगंज, सिमरिया, सभी वार्डेन एवं लेखापाल-सह-कम्पयूटर ऑपरेटर के0जी.बी0भी0/जे0बी0ए0भी0 तथा प्रखण्ड संसाधन केन्द्रों के प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं लेखापाल-सह-कम्पयूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: संघर्ष सेवा समिति द्वारा छठ व्रतियों में किया गया फल वितरण।

rktvnews

जल-संरक्षण और प्रबंधन में मध्य प्रदेश का देश में प्रथम आना महत्वपूर्ण उपलब्धि : मुख्यमंत्री

rktvnews

नवादा:भीड़ वाले स्थलों पर ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

जयपुर:”एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अंतर्गत राज्यपाल ने विद्यार्थियों से किया संवाद।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment