RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

महिला विकास निगम द्वारा आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ।

नवादा/बिहार 15 अगस्त।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा एवं दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त नवादा ने सोमवार को संयुक्त रूप से डीआरडीए सभाकक्ष में महिला विकास निगम द्वारा आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किये। जिले की महिलाओं को एक छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। इसके तहत् वन स्टाॅप सेंटर, 24 गुणे 07 घंटे टेलीफोनिक सेवा 181 मुख्यालय स्तर पर कार्यरत है। इसके तहत् बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम चल रहा है। यह बिहार की 13 आकांक्षी जिलों में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ है। महिला विकास निगम के काॅर्डिनेटर के द्वारा पीपीटी के माध्यम से सभी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी ने वन स्टाॅप सेंटर के भवन निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिया गया कि वन स्टाॅप सेंटर का निर्माण स्थल पर जाकर निरीक्षण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि बालिका साईकिल योजना के द्वारा महिलाओं में सामाजिक परिवर्तन हुआ है। इससे स्वाबलंबन, सुरक्षा एवं सम्मान मिला है। बिहार सरकार के द्वारा महिलाओं को दिये जा रहे आरक्षण को दूसरे राज्यों के द्वारा भी लागू किया जा रहा है। डाॅ0 कारी प्रसाद महतो ने भी महिला विकास के संबंध में प्रकाश डाला। डीपीओ आईसीडीएस ने सभी अधिकारियों को सम्मानित किया एवं कार्यक्रम की रूप रेखा के संबंध में जानकारी दी।
आज मिशन शक्ति कार्यक्रम में सिविल सर्जन नवादा, मुख्यालय डीएसपी, डीपीआरओ, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:शाहपुर मे शराब के दो अलग-अलग मामलों में 5 गए जेल।

rktvnews

कारगिल विजय दिवस रजत जयंती 2024 के अवसर पर भिसियाना वायुसेना स्टेशन पर हवाई प्रदर्शन।

rktvnews

आई.जी कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

सरिस्का टाईगर रिजर्व में दो शावकों के जन्म होने पर बाघों की संख्या 30 हो गई है।

rktvnews

भोजपुर:कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन कर बोले पूर्व कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार ,इस देव भूमि में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करना गौरव की बात।

rktvnews

सारण वन प्रमंडल के तत्वावधान में वन महोत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment