RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उप विकास आयुक्त रोहतास शेखर आनंद की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना (वर्ष 2014-19) अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत खनिता गुनसेज प्रखण्ड- दिनारा में लिये गए ग्राम विकास योजना (VDP) में कार्यान्वित एवं कार्यान्वयन की जाने वाली योजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा की गयी।

रोहतास/ बिहार 15 अगस्त। दिनांक 14.08.2023 को डीआआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त रोहतास शेखर आनंद की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना (वर्ष 2014-19) अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत खनिता गुनसेज प्रखण्ड- दिनारा में लिये गए ग्राम विकास योजना (VDP) में कार्यान्वित एवं कार्यान्वयन की जाने वाली योजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा की गयी। इसमें मुख्य रूप से मनरेगा, बाल विकास परियोजना स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, बिजली, वन विभाग प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), हर घर नल का जल आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा, बैंक, शिक्षा, कल्याण आदि विभागों से ली गयी योजना की प्रगति समीक्षा की गयी। साथ ही उप विकास आयुक्त द्वारा लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कर प्रतिवेदन देने का निदेश दिया गया।
उक्त बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, गुनसेज ग्राम पंचायतत सांसद आदर्श ग्राम योजना-सह-जिला योजना पदाधिकारी रोहतास, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, रोहतास जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन
(ग्रामीण) रोहतास में उपस्थित थे। साथ ही उक्त पंचायत के मुखिया मुरलीधर दुबे एवं सांसद आदर्श ग्राम योजना समन्वयक मुक्तेश्वर दुबे भी उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन।

rktvnews

शहर में कई मुहल्लों में चित्रगुप्त पूजनोत्सव धूम धाम से मनाया गया।मुख्य पूजा श्री चित्रगुप्त मंदिर बाबू बाजार में।

rktvnews

बागपत:जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने बागपत में खेल संस्कृति सुदृढ़ करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:अमित शाह की रैली और ग्राम परिक्रमा यात्रा समारोह को लेकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने की रामगंजमंडी के श्री गायत्री मंदिर में सफाई।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने सिंचाई भवन का जीवाणु द्वारा पुनर विकास एवं बेसमेंट निर्माण कार्य का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment