RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 14 अगस्त।जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा कैंपेन के तहत आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कैंपेन के तहत आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा, ब्रजेश कुमार मालवीय के अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें सभी न्यायिक पदाधिकारीगण एवं सैकड़ो की संख्या में न्यायिक कर्मी सम्मिलित हुए। जिला न्यायाधीश ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति के अंदर राष्ट्रीय भावना कूट-कूट कर भरी रहे और हर व्यक्ति अपने घर तिरंगा लहराए ताकि राष्ट्रीय भावना में वृद्धि होगी, हर व्यक्ति को राष्ट्रीय सम्मान के साथ साथ अपने राष्ट्र के झंडे को ऊंचा रखना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आदित्य सुमन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है इसमें हर नागरिक अपने घर, दुकान, ऑफिस के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर भागीदार बने यह गौरव की बात होगी। राष्ट्रीय ध्वज हमारी स्वतंत्रता की पहचान है और हमारे देश का अभिमान है यह हमारे मन में देश के प्रति सम्मान की भावना जगाता है इसलिए हमें इसका सम्मान करना चाहिए।

Related posts

भोजपुर: दक्ष कैरियर स्कूल में आयोजित” प्रेरणा” कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने की शिरकत।

rktvnews

उप-राष्ट्रपति ने चेन्नई स्थित डॉ. एमजीआर शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान के 34वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

पटना:नहीं रहे साहित्य सम्मेलन के सबसे पुराने वयोवृद्ध कर्मी महेश प्रसाद।

rktvnews

शीश महल बनाम स्वर्ण महल।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में गौशाला और आश्रमों का किया भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment