आरा/ भोजपुर 13 अगस्त। आज हाउसिंग कॉलोनी रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में मंदिर निर्माण सह प्रबंध समिति की विस्तारित बैठक अधिवक्ता इंद्र देव पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए समिति के अध्यक्ष एवं मंदिर के संस्थापक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद मंदिर का निर्माण संभव हो पाया। मंदिर निर्माण में सभी बुजुर्गों नौजवानों आवास बोर्ड के आवंटी, रामनगर, महावीर नगर ,उमा नगर ,अंबे नगर के निवासियों का तन मन धन से सहयोग रहा है।
आज बैठक में संरक्षक मंडल का विस्तार करते हुए शंकर दयाल पांडे को संरक्षक का दायित्व दिया गया तथा कई नौजवानों को भी समिति में स्थान दिया गया। कॉलोनी के सड़क निर्माण ,नाली निर्माण एवं पुलिया का निर्माण के लिए 26 करोड़ रूपया बिहार सरकार ने नगर आयुक्त को भेजा है।समिति ने भोजपुर जिला अधिकारी एवं नगर आयुक्त से हाउसिंग कॉलोनी के आवंटियों के हित में शीघ्र काम शुरू करने की मांग की है ।कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी लिए गए जिसमें सबों ने एकजुटता दिखाई अंत में धन्यवाद ज्ञापन इंद्रदेव पांडे ने किया।
बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में श्री कृष्णा तिवारी,सत्यनारायण सिंह यादव, नंदजी राम ,सुरेश कुमार वर्मा,राम अयोध्या प्रसाद, भोलाराम, शंकर सिंह, रामप्रवेश सिंह ,ललन सिंह, मनोरंजन सिंह,रविंद्र कुमार रवि, संतोष पाठक, शंकर जी तिवारी ( पुजारी ),मुन्ना तिवारी भोलाराम ,नंद जी राम,महेंद्र प्रसाद ,शुभम कुमार ,सत्यनारायण राम शमशेर बहादुर सिंह ,देव बल्लभ सिंह, विशाल सिन्हा, तेज प्रताप सिंह, सत्येंद्र पांडे ,भगवान सिंह,सुरेंद्र राम ,शंभू जी तिवारी,प्रिंस पाठक, प्रियेश कुमार, शामिल थे।

