RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जागरूकता रथ के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिले के सभी दस प्रखंडो के पंचायतों में आमजनों को किया जा रहा है जागरूक।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)13 नवंबर।झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार जिले के सभी दस प्रखंडो के 194 पंचायतों व सुदूरवर्ती क्षेत्रों में प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने हेतु जिला जनसम्पर्क कार्यालय की ओर से जागरूकता रथ का संचालन किया जा रहा है। साथ ही संचालित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है, ताकि सुयोग्य लाभुक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। सरकार गरीबों के उत्थान एवं उन्हें आर्थिक, सामाजिक, समृद्धि प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है, परन्तु जानकारी केे अभाव में कभी-कभी इन योजनाओं का लाभ लाभुकों तक नहीं पहुंच पाता है, जिनके वे सही-सही हकदार है। ऐसे में जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं यथा- मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, झारखंड सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, झारखंड कृषि ऋण माफ़ी योजना, झारखंड फसल राहत योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना आदि की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावे इन योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करें इस हेतु आमजनों को जागरूक किया जा रहा है।

Related posts

साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर” विषयक तीन दिवसीय जनजातीय कला प्रदर्शनी का समापन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:बागपत में महिला जनसुनवाई: राज्य महिला आयोग की सदस्या मनीषा अहलावत ने 55 प्रकरणों की सुनवाई की।

rktvnews

भारत ने जिनेवा में चल रहे 77वें विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन के दौरान नॉर्वे, यूनिसेफ, यूएनएफपीए और पीएमएनसीएच के सहयोग से महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य पर एक अन्‍य कार्यक्रम की मेजबानी की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 अक्टूबर 24

rktvnews

बागपत:जिला कारागार बागपत का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व रामेश्वर प्रसाद सिन्हा।

rktvnews

Leave a Comment