RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

डीपीआईआईटी और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने संयुक्त रूप से सरस आजीविका स्टोर में ‘एक जिला एक उत्पाद’ वॉल का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली/12 अगस्त।देश के स्वदेशी शिल्प और कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) कार्यक्रम की शुरुआत की है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अपर सचिव चरणजीत सिंह और डीपीआईआईटी की निदेशक सुप्रिया देवस्थली द्वारा कल सरस आजीविका स्टोर में ओडीओपी वॉल के उद्घाटन के साथ इस रणनीतिक सहयोग का अनावरण किया गया। सरस आजीविका स्टोर में ओडीओपी वॉल दो महत्वपूर्ण मंत्रालयों के बीच सामंजस्यपूर्ण साझेदारी का प्रतीक है।
सरस आजीविका, दीनदयाल अंत्योदय (डीएवाई-एनआरएलएम), ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की एक पहल है। सरस आजीविका महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा समर्थक है, जिसमें महिला कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के विकास और उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अपने बेहतरीन उत्पादों के लिए एक विशेष बाजार तैयार करते हुए, सरस आजीविका महिलाओं के कौशल एवं प्रतिभा को बढ़ावा देता है, जिससे उन्हें स्वतंत्र उद्यमी बनने में सहायता मिलती है।
एक महत्वपूर्ण सहयोग के रुप में, ओडीओपी कार्यक्रम ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ उत्पाद टैगिंग और स्टोरी कार्ड जैसी नवीन सुविधाओं को लागू करने के लिए साथ है। इनका उद्देश्य उपभोक्ताओं और उत्साही लोगों को एम्पोरियम तक लाना है, जिससे बिक्री को बढ़ावा मिल सके और भारत के असाधारण उत्पादों की दृश्यता में बढ़ोत्तरी हो सके।
इस ओडीओपी पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण अनुरुप देश के सभी जिलों में संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। यह कार्यक्रम प्रत्येक जिले से एक अद्वितीय उत्पाद का चयन करता है और उसका प्रचार करता है, जो पूरे देश में उत्पादों की विविध श्रृंखला का प्रदर्शन करता है जिसमें हथकरघा और हस्तशिल्प सहित विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया है। ओडीओपी अपनी पहुंच एवं प्रभाव का विस्तार करने के लिए बड़ी रणनीति के रूप में, देश को विशिष्ट शिल्प कौशल एवं उद्यमिता का आत्मनिर्भर केंद्र बनाने के अपने अभियान के अनुरूप सरकारी एवं निजी संस्थाओं के साथ मूल्यवान सहयोग करता है।

Related posts

वाणिज्य सचिव ने 14वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं यूनिसेफ के बीच एसपीडीआरआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम गतिशक्ति के दो साल पूरे होने के अवसर पर “पीएम गतिशक्ति का सार-संग्रह” जारी किया।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक :अशोक कुमार शर्मा

rktvnews

बक्सर:नही हुई जहरीली शराब से मौत: बक्सर पुलिस

rktvnews

यूपीएस पेंशन स्कीम: बड़े धोखे हैं इस राह में।

rktvnews

Leave a Comment