RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत की महिलाएं और युवा दुनिया भर में परिवर्तन के अग्रदूत होंगे: लोक सभा अध्यक्ष

भारत के युवा विश्व में नवाचार और अनुसंधान में अग्रणी भूमिका निभाएंगे : लोक सभा अध्यक्ष

विद्यार्थी जीवन हमारे जीवन का स्वर्णिम समय होता है: लोक सभा अध्यक्ष

लोक सभा अध्यक्ष ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित बिजनेस कॉन्क्लेव के उदघाटन सत्र को संबोधित किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 मार्च।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि भारत के ऊर्जावान और दूरदर्शी युवा पूरी दुनिया में इनोवेशन और रिसर्च में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। अध्यक्ष महोदय ने भारतीय महिलाओं की अद्वितीय शक्ति और सामर्थ्य की सराहना करते हुए कहा कि भारत की प्रगति और विकास में महिलाएं अग्रणी हैं । उन्होंने कहा कि आज महिलाएं व्यापक अवसरों का लाभ उठाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही हैं और आशा व्यक्त की कि निकट भविष्य में वे देश में पथप्रदर्शक के रूप में उभरेंगी । श्री बिरला ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के सुप्रसिद्ध राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित बिजनेस कॉन्क्लेव में छात्रों और अन्य आमंत्रित व्यक्तियों को संबोधित करते हुए ये विचार साझा किए।
तकनीकी प्रगति के बारे में बात करते हुए, श्री बिरला ने स्वीकार किया कि तेजी से विकसित हो रही प्रौद्योगिकी हमारे दृष्टिकोण को व्यापक करती है। परंतु, उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि तकनीकी क्रांति को अपनाते हुए हमें इसके सामाजिक पहलू और इससे उत्पन्न होने वाली चुनौतियों के बारे में सचेत रहना चाहिए। नवाचार और अनुसंधान में भारत की बढ़ती कुशलता के बारे में बात करते हुए, श्री बिरला ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत जल्द ही दुनिया में परिवर्तन और प्रगति का अग्रदूत होगा और भारत के युवा और महिलाएं निस्संदेह दुनिया के भविष्य को निर्धारित करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं की अपार क्षमता का जिक्र करते हुए उन्हे इस वैश्विक परिवर्तन का ध्वजवाहक बनने का आह्वान किया ।
श्री बिरला ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के वर्तमान युग में छात्रों को रचनात्मकता और विशाल दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को यह संदेश भी दिया कि असफलता सफलता की जननी है, तथा दृढ़ संकल्प और परिश्रम ही सफलता का मार्ग है।
अपने निजी अनुभवों को साझा करते हुए, श्री बिरला ने विद्यार्थी जीवन को जीवन का “स्वर्णिम चरण” बताया और कहा कि इस समय उनके पास असीम अवसर और संभावनाएँ हैं । उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे शीघ्र अपनी दिशा तय करें, लक्ष्य निर्धारित करें और दृढ़ संकल्प के साथ उन्हें प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए महत्वाकांक्षा के साथ ही दृढ़ निश्चय और अटल इरादे की जरूरत होती है।
श्री बिरला ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे संसाधनों की कमी को अपनी प्रगति में बाधा न बनने दें। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल स्थितियाँ हमें अवसरों तक ले जाती हैं । इस बात पर जोर देते हुए कि दृढ़ संकल्प से चुनौतियों को अवसरों में बदला जा सकता है, श्री बिरला ने आत्मविश्वास के महत्व पर भी बल दिया । उन्होंने यह भी कहा कि सशक्त और सकारात्मक सोच से समाज और राष्ट्र की बेहतरी में योगदान देने के साथ ही व्यक्तिगत लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं ।

Related posts

भोपाल:भाई-बहन के अमिट रिश्ते का प्रतीक है रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बागपत:दानवीर भामाशाह का जन्म दिवस “व्यापारी कल्याण दिवस” के रूप में मनाया गया।

rktvnews

योग स्वास्थ्य शिविर में कफ एवं वात के रोग, प्रतिश्याय, गले के विकार और उदर के कृमि दूर करने का अभ्यास।

rktvnews

चतरा:देर शाम उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं का किया समीक्षा!कहा संचालित विकास योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर करें पूर्ण।

rktvnews

भारतीय नववर्ष के आगमन पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर जिला जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment