RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने आज जामताड़ा प्रखंड प्रखंड विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण।

जामताड़ा/झारखंड 12 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने जिला अंतर्गत सदर जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उपायुक्त से मिलकर बच्चे दिखे प्रसन्न

उपायुक्त द्वारा सर्वप्रथम जिला के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बागधरा स्थित बूथ संख्या 215 का निरीक्षण कर पन्ना वेरिफिकेशन का अवलोकन किया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने पूरे विद्यालय में घूम घूम कर पठन पाठन, शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, साफ सफाई, शौचालय, पानी एवं बिजली आदि सुविधाओं का जायजा लिया एवं संबंधित को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने सहित कई बिंदुओं पर उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने विद्यालय निरीक्षण के क्रम में क्लासरूम जाकर बच्चों से उनकी पढ़ाई लिखाई एवं विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही उपायुक्त ने इस दौरान बच्चों से कई रोचक प्रश्न पूछे एवं उसका जवाब भी बताया। उपायुक्त से मिलकर सभी बच्चे काफी प्रसन्न दिखे।
उपायुक्त ने बेवा पंचायत के तहत बिरसा आम बागवानी योजना पानी रोको पौधा राेपो अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान अन्य पदाधिकारियों ने भी पौधा रोपण किया। वहीं योजना के निरीक्षण के क्रम उपायुक्त ने सम्बन्धित पदाधिकारी को बेहतर कार्यान्वयन एवं किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा ससमय योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री आकांक्षा कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जहीर आलम, अंचल अधिकारी मनोज कुमार सहित पदाधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

गोवा में सरस मेला 2023 का समापन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दी।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चतरा: डीडीसी ने 19 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए दूसरे दिन 4 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र,अब तक कुल 11 अभ्यर्थियों द्वारा 16 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल।

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा के शीतकालीन सत्र में सांसद सुदामा प्रसाद ने भोजपुर के खिलाड़ियों का उठाया मुद्दा, कहा भोजपुर में समग्र खेल विकास योजना लागू कर आरा में क्रिकेट स्टेडियम का हो निर्माण!

rktvnews

Leave a Comment