बागपत/उत्तर प्रदेश 09अगस्त।नगर पालिका परिषद बड़ौत में “मेरी माटी मेरा देश” मिट्टी को नमन वीरों को वंदन देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित अभियान 9 अगस्त से 30 अगस्त 2023 तक देशभर में चलाया जाएगा
जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय बालवीर विद्या मंदिर नगर क्षेत्र बड़ौत में 1965 की लड़ाई में शहीद हुए बावली निवासी सिपाही जब्बार सिंह, 1971 की लड़ाई में शहीद हुए बावली निवासी नायक सूबेदार किर्ती सिंह, अशोक चक्र से सम्मानित 1961 में गोवा ऑपरेशन में शहीद हुए वीरेंद्र पाल सिंह तोमर, व कारगिल युद्ध मे शहीद हुए लोहड़ा निवासी सिपाही कोमल शर्मा,बावली निवासी सिपाही अनिल कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत मातृभूमि की स्वतंत्रता और उसके गौरव की रक्षा के लिए बलिदान हुए वीरों को गाँव कुर्डि में पहुंचकर जिलाधिकारी ने शहीद कृष्णपाल सिंह व शहीद बलधार सिंह के परिजनों को सम्मानित किया व गांव टाडा व कुर्डि के शिलाफलकम् पट्ट का अनावरण किया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और माटी को नमन किया ।
इस अवसर पर अपने राष्ट्र को 2047 तक विकसित करने और आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए पंच प्रण की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा हम सब मिट्टी से आए हैं और मिट्टी में ही जाना है और जो हमारे देश की शहादत के लिए हमें स्वतंत्रता दिलाई जाने के लिए आजादी दिलाई जाने के लिए और हमारी सुरक्षा में लगे वीर सेनानी जो शहीद हो गए हैं उनके सम्मान के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के प्रति सम्मान रखना चाहिए और उनकी स्मृतियों को अपने जीवन में हमेशा बनाए रखें ऐसे वीर शहीदों से जीवन में हमें एक प्रेरणा मिलती है व्यक्ति के जीवन में देशभक्ति के प्रति अच्छा कार्य करने का जज्बा होना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वासियों ने हाथ में मिट्टी लेकर पंच प्रण की शपथ ली और सभी ने कलश में मिट्टी को डाला देश की राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी लखनऊ को कलश को ले जाया जाएगा और मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत माo प्रधानमंत्री जी ने शिलाफलक पर संदेश दिया है कि एक-एक दिन समय का प्रत्यक क्षण जीवन का प्रत्येक कण मातृभूमि के लिए जीना और तभी आजादी के दीवानों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
जिलाधिकारी ने टांडा व कुर्डि के स्कूलों में पौधारोपण किया और सभी को पौधे लगाए जाने का संदेश दिया उन्होंने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम टांडा में मां सरस्वती की वंदना को बहुत ही सुंदर से प्रस्तुति करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उनका हौसला बढ़ाया
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, उप जिलाधिकारी बड़ौत सुभाष कुमार, अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक ,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बड़ौत बबीता तोमर, विकासखंड छपरौली प्रमुख टांडा व कुर्डि ग्राम प्रधान शहीदों के परिजन आदि उपस्थित रहे।

