RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिले में 1100 नमूनों से जांची गई पानी की गुणवत्ता!फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से पीने के पानी की गुणवत्ता जांच हेतु घरों से लिए जा रहे सैंपल।

हनुमानगढ़/राजस्थान 08 अगस्त। जिले में विभिन्न पेयजल योजनाओं से होने वाली पेयजल सप्लाई की गुणवत्ता परीक्षण करने के लिए पीएचईडी विभाग द्वारा जल नमूना एकत्रित कर जिला प्रयोगशाला को भिजवाए जाते है। पीएचईडी एसई राममूर्ति चौधरी ने बताया कि इसके अतिरिक्त पीएचईडी द्वारा फिल्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से मुख्य भंडारण के साथ-साथ घरों में सप्लाई होने वाले पीने के पानी की जांच के सैंपल लिए जाते है । लिए गए जांच सैंपलो की मौके पर ही रसायनिक व जीवाणु जांच की जाती है।
राममूर्ति चौधरी ने बताया कि जुलाई, 2023 तक विभाग को जीवाणु परीक्षण के लिए एक हजार नमूनों का लक्ष्य मिला था, जिसके विरुद्ध 1 हजार 150 सैंपल लेकर परीक्षण किया जा चुका है। अब तक विभिन्न गांवों और शहरों से पीने वाले पानी की जांच के लिए रासायनिक जांच के 1 हजार 100 नमूने, तथा एक हजार 200 जल नमूनों की शेष क्लोरिन की जांच की जा चुकी है । सभी नमूने विभागीय गुणवत्ता पर सही पाए गए है । समय समय पर शिकायत मिलने पर भी पानी कि गुणवता को लेकर प्रयोगशाला में जांच की जाती है। सोमवार को भी भादरा ब्लॉक में कई गांवों में घरों से पानी जांच के सैंपल लिए गए, जो विभागीय गुणवत्ता के मापदंडों पर खरे उतरे ।

Related posts

चतरा: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर एवं सरकारी आवास परिसर में किया झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान, पदाधिकारी/ कर्मी/ स्कूली बच्चें एवं पुलिस विभाग के जवान रहे मौजूद।

rktvnews

भारतीय नौसेना ने ‘खमरी मो सिक्किम’ कार रैली को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

जयंती विशेष: लोक कलाकार भिखारी ठाकुर

rktvnews

मधयप्रदेश:44 जिलों में ईवीएम-वीवीपीएटी के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया हुई।

rktvnews

भारत के लिए विश्व का नेतृत्व करने का समय आ गया है: डॉ. इंद्रेश कुमार

rktvnews

भोजपुर:युगेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव के श्रद्धांजलि सभा सैकड़ों हुए सम्मिलित।

rktvnews

Leave a Comment