RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की बैठक परिसदन सभागार में आयोजित।

पर्यावरण व प्रदूषण के मानकों को शत प्रतिशत अनुपालन करे सुनिश्चित।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)17 दिसंबर।आज देवघर परिसदन के सभागार में झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष सारठ विधायक उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी एवं पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य माननीय बोकारो विधायक श्वेता सिंह उपस्थित थे। आगे बैठक की शुरुआत में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य माननीय बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी एवं पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य बोकारो विधायक श्वेता सिंह का स्वागत किया।
इसके अलावा बैठक के दौरान झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति उदय कुमार सिंह ने क्रमवार खनन विभाग, प्रदूषण बोर्ड, वन प्रमंडल, डीएमएफटी, भूमि संरक्षण, सिकटिया परियोजना, भवन प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, उद्यान विभाग, ऊर्जा विभाग, आरसीडी, कल्याण विभाग समेत अन्य विभागों एवं विभिन्न उद्योग प्रतिनिधियों पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण के दिशा में किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही समिति ने समीक्षा के क्रम विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर तय मानकों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध खनन के रोकथाम को लेकर की गई कार्रवाई की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। आगे बैठक के दौरान सभापति नें कहा कि विभिन्न क्षेत्र मे माइनिंग, क्रशर तथा उद्योग आदि से खेती को नुकसान ना हो यह सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से माइनिंग से प्रभावित है वहा सड़को की मरम्मती तथा सड़को पर नियमित रुप से पानी का छिड़काव हो यह भी सुनिश्चित करें। आगे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं डंपिंग यार्ड, कचरा उठाव व निस्तारण के संबंध में भी जानकारी ली गई।
समीक्षा बैठक के दौरान समिति सदस्य के द्वारा पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के पास प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर विभागीय पदाधिकारी से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही बैठक के दौरान सभापति एवं सदस्य के द्वारा जिला अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु संपादित की जा रही गतिविधियों सहित अलग-अलग विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे बैठक के दौरान वन प्रमंडल द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए (जैसे वृक्षारोपण, वन्यजीव संरक्षण, अवैध कटाई रोकना, वन उपज प्रबंधन, सामुदायिक भागीदारी, और पर्यावरण संरक्षण) की प्रभावशीलता और प्रगति का मूल्यांकन किया गया, ताकि वनावरण बढ़ाया जा सके। इसके अतिरिक्त बैठक में भूमि संरक्षण विभाग के निर्माणाधीन तालाब, बोरिंग और जीर्णोद्धार परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि जल संरक्षण परियोजनाएँ प्रभावी रूप से पूरे जिले में लाभ पहुँचा सकें।
बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, सिविल सर्जन, जिला स्थापना उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, क्षेत्रीय उप निदेशक, जियाडा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, जिला योजना पदाधिकारी, अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, अधीक्षण अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, जिला अवर निबंधक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहयोग समितियाँ, प्राचार्य, सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला भू संरक्षण पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी,।सहायक श्रमायुक्त, , जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर/मधुपुर, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, एन. आर. ई. पी, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जिला खेल पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:नगर परिषद के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:क्लाइमेट चेंज से शरीर पर पडने वाले दुष्प्रभाव से बचाव पर हुआ प्रशिक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री 21-22 मार्च, 2024 को भूटान की यात्रा करेंगे।

rktvnews

13 मई को होने वाले लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय भोजपुर द्वारा बैठक आयोजित ।

rktvnews

महाराजा कालेज में एनडीआरएफ ने भूकंप से बचाव हेतु किया मॉक ड्रिल प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अवैध हथियार एवं गोली के साथ तीन को किया गिरफ्तार!घटना को देने वाले थे अंजाम।

rktvnews

Leave a Comment