RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

71वें मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए दिल्ली में जुटीं 120 प्रतिभागी।

दुनियाभर से आईं 120 मिस वर्ल्‍ड प्रतिभागियों ने राजघाट का दर्शन कर अपने सफर की शुरूआत की।

नई दिल्ली/राहुल ढींगरा 20 फरवरी। दिल्ली में उत्साह अपने चरम पर है, क्योंकि दुनियाभर से 120 प्रतिभागी मिस वर्ल्ड में हिस्सा लेने भारत का दिल कही जाने वाली दिल्ली पहुंच चुकी हैं। वे सभी इस प्रतिष्ठित ताज को पाने के लिए मुकाबला करने को पूरी तरह तैयार हैं। रोमांच का स्तर बढ़ने के साथ ही 71वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसका आयोजन 9 मार्च को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में किया जाएगा।
दिल्ली में 120 मिस वर्ल्ड प्रतियोगियों ने अपने सफर की शुरूआत की है। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरमैन और सीईओ, जूलिया मोर्ले सीबीई सहित सभी प्रतिभागियों ने राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके सत्य, अहिंसा और समानता के सिद्धांत ने दुनियाभर में पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोगों को प्रेरित किया और मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की थीम, ब्यूटी विद ए परपज़ में भी यह साफ झलकता है।
अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं 120 प्रतिभागी होटल अशोका पहुंचीं। पूरे सप्ताह के दौरान ये सभी ढेर सारे कार्यक्रमों, मुकाबलों और परोपकारी कार्यों में हिस्सा लेंगी। जहां वे केवल अपनी सुंदरता और सौम्यता का ही नहीं, बल्कि अपनी बुद्धिमत्ता, सहानुभूति और सामाजिक मुद्दों के प्रति अपने संकल्प का भी प्रदर्शन करेंगी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में 1,06,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने राज्यमंत्री कृष्णा गौर को दी जन्मदिन की बधाई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोटरी क्लब के कार्य प्रशंसनीय – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

पटना:मनोनीत राज्यपाल नन्द किशोर यादव को डा अनिल सुलभ ने दी बधाई।

rktvnews

भोजपुर:परोपकार शिव उपासना की अनिवार्य शर्त है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

चित्तौड़गढ़:व्यय पर्यवेक्षकों और जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में बैठक।

rktvnews

Leave a Comment