RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

एटीसीओ पदों पर बहाली में कोई बैकलॉग नहीं।

नई दिल्ली/07 अगस्त।वर्तमान में हवाई यातायात नियंत्रकों (एटीसीओ) के 870 पद रिक्त हैं। एटीसीओ पदों की बहाली में कोई बैकलॉग नहीं है। एटीसीओ पदों पर आवश्यक कर्मचारियों की जरूरत पूरी करने के लिए 2022 के बाद से 796 अतिरिक्त एटीसीओ पदों का सृजन किया गया है। एटीसीओ के रिक्त पदों को सीधी भर्ती परीक्षा के साथ-साथ आंतरिक रूप से विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरा जाता है। कनिष्ठ कार्यकारी (एटीसी) के 400 पदों को भरने के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और चयनित उम्मीदवार वर्तमान में तीन प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके अलावा एएआई ने कनिष्ठ कार्यकारी (एटीसी) के अन्य 356 पदों के लिए सीधी भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

Related posts

पश्चिमी चंपारण : भोजपुरी को संवैधानिक भाषा का दर्जा दिलाने हेतु चम्पारण से भोजपुरी सत्याग्रह जन आंदोलन का शंखनाद।

rktvnews

ट्राई ने हितधारकों की टिप्पणियां आमंत्रित करने के लिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण निरसन विनियम, 2023 का मसौदा जारी किया।

rktvnews

भोजपुर:मनुष्य को मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहते हुए शिवोपासना के मार्ग पर चलना चाहिए :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

गार्ड अदला-बदली समारोह इस शनिवार से 8.00 बजे से 9.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा

rktvnews

NCGG ने मालदीव और बांग्लादेश के सिविल सेवकों के लिए 3 क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किए

rktvnews

राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत प्रस्तुतियाँ, पद दंगल और रिम भवई की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्र मुग्ध।

rktvnews

Leave a Comment