RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: बड़हरा प्रखंड का दूसरा प्रखंड सम्मेलन कोल्हरामपुर में आयोजित किया गया।

नंदजी राम बने प्रखंड सचिव।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 मई।बदलो सरकार-बदलो बिहार नारों के साथ बड़हरा का दूसरा प्रखंड सम्मेलन कोल्हरामपुर में आयोजित किया गया।यह सम्मेलन का•बलिराम सभागार एवं का•विक्रमा राम मंच के नाम पर रखा गया!सम्मेलन शुरू होने से पहले बबन राम ने झंडातोलन किया!फिर शहीद बेदी पर माल्यार्पण अर्पित कर जनवादी क्रांति में अमर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई!इसके बाद 3 सदस्यीय अध्यक्ष मंडल जिसमें विजय यादव,दीपक करवानी,संतोष कुमार को बनाया गया!सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा-माले के राज्य कमेटी सदस्य का•रमेश ने किया!सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम एवं पर्यवेक्षक कोईलवर प्रखंड सचिव बिष्णु ठाकुर थे! सम्मेलन में विदाई प्रखंड सचिव नंदजी राम ने पिछले काम-काज की रिपोर्ट सम्मेलन में पेश किया!जिसमें कई प्रतिनिधियों ने बहस में हिस्सा लेते हुए काम-काज की रिपोर्ट को समृद्ध करते हुए पूरे बड़हरा प्रखंड में पार्टी एवं जनसंगठनों का जाल बिछाते हुए पार्टी को मजबूत करते हुए फासीवाद के खिलाफ प्रतिरोध तेज करने व जनता के ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलन खड़ा करने का संकल्प लिया।
सम्मेलन के जरिए कामकाजी गतिशील 11सदस्यीय प्रखंड कमेटी का चुनाव किया गया,जिसमें सर्वसम्मति से का•नंदजी राम को पुनःप्रखंड सचिव चुना गया।सम्मेलन में कोईलवर नगर सचिव भोला यादव,प्रो०बृजेश राय,प्रो०श्यामती राय, सुरेश सिंह,संतोष शाह,अशोक चौधरी,इंदू पांडे,सुरेश बिंद,चौधरी विनोद यादव,पवन राम,जनार्दन राय,श्री भगवान राम आदि कई लोग शामिल थे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर एवं बहोरनपुर थाना मे शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोपाल:रामानन्दाचार्य जी का संदेश था कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति से नहीं, उसके कर्म और भक्ति से होती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

ग्वालियर:लिखें स्लोगन, जीतें आकर्षक नकद पुरस्कार “प्रत्येक वोट जरूरी” विषय पर होगी राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता।

rktvnews

उद्योगपति अजय सिंह को टूरिज्म एसोसिएशन द्वारा किया गया सम्मानित।

rktvnews

गया:कण्डी नवादा एवं सिंलौंजा में पार्क का निर्माण।

rktvnews

देवघर : वृक्षारोपण अभियान के तहत देवीपुर प्रखंड में उपविकास आयुक्त ने किया वृक्षारोपण

rktvnews

Leave a Comment