RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे निकला भव्य रामनवमी जुलूस! हजारों की संख्या में भक्तगण हुए शामिल  

शाहपुर में निकला भव्य रामनवमी जुलूस

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत मे भव्य रामनवमी जुलूस निकाला जिसमें हजारों की संख्या मे लोग शामिल हुए। शाहपुर के पूर्वी भाग स्थित अति प्राचीन महावीर मंदिर परिसर से रामनवमी जुलूस की शुरुआत हुई। ढोल, नगाड़ा, झंडा, पताका के साथ रथ निकला। हजारों की संख्या मे रामभक्त झंडा, डंडा, लाठी, तलवार के साथ रामनवमी जुलूस मे शामिल हुए। जुलूस आरा-बक्सर मेन रोड स्थित हरि नारायण इंटर कालेज, शाहपुर बाजार होते हुए पश्चिम पोखरा, शाहपुर-बनाही रोड, शाहपुर-करनामेपुर रोड से गुजरा।

शाहपुर मे एसडीओ संजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह व अन्य

चारों तरफ जय-जयकार की गूंज सुनाई दे रही थी जिससे माहौल राममय एवं भक्तिमय हो गया। लोगों द्वारा जगह-जगह पर पानी, शर्बत तथा जलपान की व्यवस्था की गई थी। शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर पोखरा से भी रामनवमी जूलुस निकला जो बाजार होते हुए विभिन्न जगहों से गुजरा। रामनवमी जुलूस मे जगह-जगह पर प्रशासनिक पदाधिकारी तथा मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

शाहपुर में रामनवमी जुलूस मे उपस्थित एसडीओ संजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार, पुलिस बल सहित अन्य पदाधिकारी

एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार, जेई जयनंदन चौधरी भी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। शाहपुर मे जुलूस मे रवि रंजन प्रसाद, गुप्तेश्वर साह, रवि यादव, अंकित पांडे, बंटी पांडे, आजाद गुप्ता सहित बङी संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं करनामेपुर मे शंभू शरण मिश्रा, लक्ष्मण तिवारी, दिनेश मिश्रा, बबलू मिश्रा, लोकी मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा सहित काफी लोग उपस्थित थे। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद थे।

Related posts

एसबीआई लाइफ की ‘थैंक्स ए डॉट’ पहल, लखनऊ के कॉलेज छात्रों के बीच ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता को ‘लिविंग रूम’ की बातचीत बना रही है।

rktvnews

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अन्तर्गत डब्लू.पी.यू. को लेकर हुआ उन्मुखीकरण कार्यशाला।

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा एवं अगिऑव विधानसभा के उपचुनाव को ले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का जिला स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का किया शुभारंभ।

rktvnews

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की, फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

केन्द्र ने छह देशों बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99,150 एमटी प्याज के निर्यात की अनुमति दी।

rktvnews

Leave a Comment