
आरा/भोजपुर 06 अगस्त। आज रेल थाना और आरपीएफ की संयुक्त विशेष जांच के क्रम में आरा रेलवे स्टेशन से कृष्ण कॉलोनी भिवानी(हरियाणा) के युवक को 18 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए रेल थाना अध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया की भिवानी हरियाणा निवासी युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर। संबंधित धाराओं के तहत वादी सहायक उपनिरीक्षक कविंद्र कुमार रेल सुरक्षा बल पोस्ट के द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और उसका अनुसंधान सहायक अवर निरीक्षक जगनारायण सिंह द्वारा किया जायेगा।

