RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

छात्र-छात्राओं को सही तरीके से दें परामर्श : जिलाधिकारी।

बेतिया/बिहार 06 अगस्त।जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा डीआरसीसी (जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र) का 05 अगस्त को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी विभिन्न काउंटरों पर कार्यरत कर्मियों सहित प्रबंधक, डीआरसीसी से क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उपस्थित आवेदकों, लाभार्थियों से भी फीडबैक लिया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रबंधक, डीआरसीसी को निर्देश दिया कि यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को सही तरीके से परामर्श दिया जाय ताकि वे आगे बढ़ सकें। छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। अगर किसी छात्र-छात्रा को किसी प्रकार की समस्या है, तो उसका समाधान गंभीरता के साथ कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिया कि बिहार स्टूडेंट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम का लाभ जिले के योग्य छात्र-छात्राओं को मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित करना है। विभाग द्वारा तय किये गये लक्ष्य के अनुरूप कारगर तरीके से कार्य करना है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी, सख्त कार्रवाई होगी।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा परिसर में संचालित आधार केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। आधार केन्द्र पर उपस्थित कर्मी से जिलाधिकारी ने किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, प्रबंधक, डीआरसीसी, प्रेम प्रकाश दिवाकर, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:बचरी कॉलेज पीरो में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा युवा दिवस आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की पूरे विश्व में सबसे बड़ी मिसाल : मुख्यमंत्री

rktvnews

दुष्यंत स्मृति समारोह!“दुष्यंत आवाम को आवाज देने के उपक्रम में ग़ज़लकार हो गए, उन्होंने ग़ज़लकार होने के लिए ग़ज़ल नहीं लिखीं:डॉ. विजय बहादुर सिंह

rktvnews

लचीलापन लाभांश कैप्चर करने पर क्वॉड क्लाइमेट वर्किंग ग्रुप (क्यूसीडब्ल्यूजी) साइड इवेंट: क्लाइमेट एडॉप्टेशन पीलर के अंतर्गत क्वाड की उपलब्धियां।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रथम राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

राजस्थान:डॉ. समित शर्मा ने पशुपालन विभाग के शासन सचिव का कार्यभार ग्रहण कर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment