RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

खेकड़ा तहसील दिवस में लगाया गया दिव्यांग कैंप!वर्षो से जिनको नहीं मिल पाए दिव्यांग प्रमाण पत्र जिलाधिकारी की नई पहल से एक दिन में ही दिव्यांग जनों को मिले प्रमाण पत्र।

बागपत/उत्तर प्रदेश 06 अगस्त। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की जनपद में नई पहल प्रारंभ की गई है जनपद में महा के प्रथम व तृतीय शनिवार जिस स्थान पर भी जिलाधिकारी का तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा उसी स्थान पर दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप के माध्यम से दिव्यांग जनों का परीक्षण कर सकेगी और उनका पंजीकरण कराते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी उसी दिन उपलब्ध कराया जाएगा इसी के क्रम में आज खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 26 दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के हाथों से प्रमाण पत्र पाकर दिव्यांग जनों के चेहरे पर खुशी प्रतीत हो रही थी उन्होंने जिलाधिकारी की इस नई पहल की प्रशंसा की और कहा कि हम लोग दिव्यांगजन प्रमाण पत्र के लिए बहुत परेशान थे स्वास्थ्य विभाग में प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को प्रमाण पत्र बनाए जाते थे लेकिन किन्ही कारणों से प्रमाण पत्र नहीं बन पाता था आज तहसील दिवस में बहुत ही सरलता और सहजता के साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन प्रमाण पत्र के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के हित के लिए चलाई जा रही योजना का भी लाभ उठा सकते हैं जिसके लिए उन्होंने जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को भी निर्देशित किया।
जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया जनपद बागपत में 2011 की जनगणना के अनुसार 22265 कुल दिव्यांग थे जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र 7323 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी किए गए हैं जिसमें वर्तमान में 5665 दिव्यांगों को पेंशन मिल रही है विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र 6009 है।
जनपद बागपत में वर्तमान में 5665 दिव्यांग जनों को पेंशन वितरित की जा रही है जिसमें उन्हें प्रतिमाह उनके बैंक खाते में ₹1000 की धनराशि भेजी जाती है।
इस योजना से कोई भी दिव्यांगजन जुड़ सकता है जनपद का निवासी होना चाहिए दिव्यांग का प्रमाण पत्र कम से कम 40% का बना हो आय प्रमाण पत्र शहरी क्षेत्र में ₹56000 की आय और ग्रामीण क्षेत्र में ₹46000 की आय होने चाहिए जो तहसील से जारी हो बैंक की पासबुक भी देनी होगी दिव्यांगजन को अपना ऑनलाइन sspy-up.gov.in आवेदन करना होगा उसके लिए उसके पास दिव्यांग प्रमाण पत्र, फोटो ,मूल निवास आय प्रमाण पत्र का होना जरूरी है ऐसे लाभार्थी इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। और लाभार्थी को दिव्यांगजन पेंशन या उपकरण लेने के लिए जिला दिव्यांगजन अधिकारी कार्यालय में विकास भवन कमरा नंबर 2 में अपने संबंधित अभिलेख जमा करने होंगे।
जिलाधिकारी ने कहा दिव्यांगों के लिए जनपद में जनपद स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कैंप लगाए जाएंगे 19 अगस्तप2023 को बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग कैंप का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बागपत में सोमवार और बृहस्पतिवार को नियमित रूप से भी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं ।

Related posts

राष्ट्रपति ने हिसार में ब्रह्माकुमारी के राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर: माँ का ऋण कोई चुका नही सकता, इसलिए माँ के नाम पर सभी को पेड़ लगाना चाहिए:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन! सुभाष चौक स्थित प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित।

rktvnews

02 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समर्थित आरा विधानसभा क्षेत्र से भाकपा-माले उम्मीद्वार क्यामुद्दीन अंसारी ने किया नामांकन दाखिल।

rktvnews

Leave a Comment