RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महिला कालेज आरा में विकसित भारत 2047 युवाओं की आवाज़’ विषयक कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी। महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में एन सी सी व एन.एस.एस.के सयुंक्त तत्वावधान में ‘ विकसित भारत 2047 युवाओं की आवाज़’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीना कुमारी ने की।
कार्यक्रम का आरंभ करते हुए एन.एस.एस की नोडल ऑफिसर डॉ.सुप्रिया झा ने कार्यक्रम के विषय में बताया ।आगामी वर्षों में भारत की प्रगति में युवाओं का योगदान विषय पर वक्तव्य देते हुए इस विषय पर युवाओं के विचार आमंत्रित किए। एनसीसी की पदाधिकारी डॉ. स्मिता कुमारी ने वर्तमान में भारत के समक्ष समस्याएं विषय पर अपने विचार रखे ।अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.जुगल किशोर ने कन्या उत्थान योजना में उनके व्यक्तिगत विचार साझा किए। अर्थशास्त्र विभाग के डॉक्टर अमरेश ने भी छात्राओं की काफी हौसला अफजाई की और कहा कि राष्ट्र निर्माण में उन्हें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया व अपने विचार साझा किए। डॉ. विजयश्री डॉ. अमरेश कुमार ,डॉ. जुगल किशोर ,डॉ. सुमायला ,डॉ. आशा सिन्हा ,डॉ. स्वाति , डॉ. प्रीति , डॉ रजनी नरसारिया आदि शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया है ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Related posts

गढ़वा:गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:प्लस टू उच्च विद्यालय कडारी ने लगाई जीत की हैट्रिक।

rktvnews

हिन्दी के लिए कुछ भी त्याग सकता हूँ, विधान सभा का अध्यक्ष पद भी,डा लक्ष्मी नारायण ‘सुधांशु’ ने कहा था,साहित्य सम्मेलन ने जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया स्मरण।

rktvnews

न्याय विभाग द्वारा प्रशिक्षुओं के साथ इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया।

rktvnews

बिहार:पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

बिहार सरकार श्रम संसाधन मंत्री और पूर्व मंत्री वृजकिशोर विंद ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे अगिआँव,संदेश और शाहपुर विधानसभा के विभिन्न गाँवो मे जनसंपर्क किया।

rktvnews

Leave a Comment