RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

टी बी मुक्त भारत योजना के तहत 17 मरीजों को दिया गया एक एक माह का पौष्टिक आहार!पीड़ितों की मदद ही सच्ची इबादत:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 जुलाई।रेड क्रॉस सोसाइटी की भोजपुर जिला इकाई ने टीवी मरीजों के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध करने का जो निर्णय लिया था।उसे आज रेड क्रॉस कार्यालय में वितरित किया गया।
इसकी पहल टी बी कार्यालय भोजपुर सदर अस्पताल आरा के सीडीओ डॉक्टर ए अहमद द्वारा सहयोग के लिए एक पदाधिकारियों की बैठक हुई थी जिसमें उपस्थित लोगों ने सहयोग का आश्वासन दिया था। एक मरीज को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में ₹500 का निर्धारण किया गया था जिसमें 6 माह तक लगातार सहयोग करना था।
टीवी विभाग द्वारा 17 मरीजों का नाम, पता, आईडी नंबर भेजा गया था जिन्हें यह सामग्री दी जा रही है जिनमें _ सीताराम बिन, प्रीति कुमारी ,काजल देवी, ऋषभ कुमार ,कविता कुमारी, मुस्कान प्रवीण, राहुल कुमार, मनोज शर्मा, गजेंद्र कुमार, हरे राम प्रसाद ,चंदन प्रसाद, मीरा देवी, जेनब प्रवीण, स्नेहा कुमारी ,रिंकू कुमारी, राम अयोध्या प्रसाद और विकी कुमार है।
टीबी मुक्त भारत प्रधानमंत्री की लाभकारी योजना है जिसमें टी बी मरीज को दवा और पौष्टिक आहार सरकारी अस्पताल से मिलता है लेकिन इसे सामाजिक स्वयंसेवी संगठनों से जोड़कर कार्य करने की पहल की गई है और ऐसे सहयोगियों को निक्षय मित्र की उपाधि से विभूषित किया जायेगा।
इसी कार्यक्रम में आज 17 मरीजों को 1 माह का चावल, दाल, सोयाबीन, तेल, एक हाइजीन किट, 5 मास्क पैकेट में कर कर दिए गए। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ विभा कुमारी ने किया।इस मौके पर सदर अस्पताल टीवी के प्रभारी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
सहयोगियों में लाल दास राय, डॉ राजेश कुमार सिंह, उमेश चंद्र सिंहा, डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद, डॉक्टर अर्चना सिंह ,सरफराज अहमद, डॉक्टर निर्मल कुमार, डॉक्टर बी पी सिंह, डॉक्टर दिनेश प्रसाद,डॉक्टर सुनीता सिंह, टिंकू जी ,डा जितेंद्र शुक्ला,संजय सिंह, अंजना ,नरेंद्र कुमार सिंह और संजय सिंह रहे।
वितरण के समय चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव डॉक्टर एस के रिंगटोन अवधेश पांडे, रामकुमार सिंह, संजीव गुप्ता आदि रहे।

Related posts

भोजपुर:मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में “मतदाता शपथ” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बिहटा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा कार्यक्रम आयोजन पर विचार-विमर्श!आई जी विकास वैभव करेंगे युवाओं को संबोधित।

rktvnews

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

महाकुंभ: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी।

rktvnews

मृत्यु भोज एक कुरुती है, इसके बजाय पेड़ लगाए: डॉ. विनोद

rktvnews

Leave a Comment