RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

शराब माफियाओं की शामत आई😫 रेल थाने ने की है कड़ाई।

बरामद शराब और अभियुक्तों के साथ रेल थाना अध्यक्ष पंकज कुमार दास

RKTV NEWS/अनिल सिंह 30 जुलाई। बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब माफियाओं द्वारा अवैध रूप से इसकी बिक्री के मद्देनजर राज्य स्तर पर चलाएं जा रहे शराबमाफियाओं के विरुद्ध अभियान के तहत भोजपुर जिला प्रशासन काफ़ी सतर्क और तत्पर है सड़क और रेल दोनो मार्गों पर जिला पुलिस और रेल पुलिस की पैनी नजर है। इसी अभियान के क्रम में रेल थाना अध्यक्ष पंकज कुमार दास के नेतृत्व में आरपीएफ की मदद से लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में आज आरा रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग के दौरान 2 व्यक्तियों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रेल थाना अध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया की आज भी आरपीएफ के सहयोग से स्टेशन पर विशेष चेकिंग के दौरान 2 व्यक्तियों को 2 पिठ्ठू बैग और 2 झोले के साथ प्लेटफार्म संख्या 1 से पकड़ा गया जिनमे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। उन्होंने बताया की अंग्रेजी शराब की 20 बोतलों के साथ साथ बियर की 84 केन की बरामदगी की गई है।पकड़े गए अभियुक्त पुष्पेंद्र कुमार (23) तरारी थाने के ग्राम सारा वार्ड संख्या 13 और मो गुड्डू (35) चांदी थाना के ग्राम खन्ना के निवासी है। इस संबंध में दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत वादी उ० निo चेतराम मीना रेल सुरक्षा बल पोस्ट आरा द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है जिसका अनुसंधान सहायक अवर निरीक्षक अश्विनी कुमार सुमन के द्वारा किया जायेगा।

Related posts

राष्ट्रपति ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों से भेंट कीं।

rktvnews

प्रशिक्षण के बाद हर प्रतिभागी का परीक्षा से होगा आकलन – सचिव, पंचायती राज विभाग

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न!परवरिश योजना के तहत 563 बच्चों को किया गया है लाभान्वित।

rktvnews

राजस्थान:अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में राज्य के लोक कलाकारों ने समा बांधा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समुद्री सप्ताह के शुभारंभ पर बधाई दी।

rktvnews

उज्जैन:ईवीएम मशीनों का फर्स्ट सप्लीमेंट्री रेंडामाइजेशन सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment